विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रियलिटी शो के मेंटर्स पुराने कपड़े पहनने को मजबूर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 07 Jun 2015 10:25 AM (IST)

वैसे तो हर टीवी शो के मेकर्स अपने किसी भी शो को लेकर खूब पैसा लगाते हैं। मगर कभी-कभी कुछ अजीब वाकये भी सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी शो 'द वॉइस इंडिया' के मेंटोर्स के साथ। खबर है कि शो में सिंगर शान, सुनिधी चौहान,

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो हर टीवी शो के मेकर्स अपने किसी भी शो को लेकर खूब पैसा लगाते हैं। मगर कभी-कभी कुछ अजीब वाकये भी सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी शो 'द वॉइस इंडिया' के मेंटोर्स के साथ।

एक्ट्रेस को सर्जरी पड़ी महंगी, दिल का दौरा पड़ने से मौत

खबर है कि शो में सिंगर शान, सुनिधी चौहान, मिका सिंह और हिमेश रेशमिया बतौर मेंटोर्स नजर आ रहे हैं। शो में ब्लाइंड ऑडिशन राउंड के दौरान मेंटोर्स को अपने आउटफिट रिपीट करने पड़े।

ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यूएस के मूल शो के अनुसार शो का फार्मेट ही ऐसा है कि जब तक ब्लाइंड ऑडिशन का पूरा राउंड न हो जाए तब तक मेंटोर्स अपने कपड़े नहीं बदल सकते। बताया जा रहा है कि कुछ हफ्तों तक ऐसा ही चलेगा।

अब फैंस तो सिर्फ इतनी ही उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ हफ्तों तक चलने वाले शो में इनके कपड़े कम से कम ड्रायक्लीन तो करवा ही दिए जाए नहीं तो शूटिंग का क्या होगा। वैसे भी जिस वक्त शूटिंग नहीं चल रही होगी तब कपड़े धोने का वक्त तो मिल ही जाएगा।

सोनाक्षी ने आइफा में किया कुछ ऐसा कि सभी हो गए मंगमुग्ध