विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल्कि कोचलिन की फिल्‍म में छिपी है इनकी जिंदगी की सच्‍चाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 11 Apr 2015 07:23 AM (IST)

फिल्ममेकर शोनाली बोस कहती हैं कि उनकी फिल्म 'मार्गेरिटा विथ अ स्ट्रॉ' उनकी कजिन के जीवन से तो प्रेरित है, मगर उनकी खुद की भावनात्मक यात्रा का पुट भी इस फिल्म में हैं।फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो सेरेब्रल पल्सी की बीमारी से पीड़ित है और अपने

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्ममेकर शोनाली बोस कहती हैं कि उनकी फिल्म 'मार्गेरिटा विथ अ स्ट्रॉ' उनकी कजिन के जीवन से तो प्रेरित है, मगर उनकी खुद की भावनात्मक यात्रा का पुट भी इस फिल्म में हैं।फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो सेरेब्रल पल्सी की बीमारी से पीड़ित है और अपने जीवन में सामान्य बातों को करने में भी स्ट्रगल करती दिखाई देती है।

इस हॉलीवुड स्टार ने फेसबुक पर डाला दीपिका का विवादित वीडियो

शोनाली कहती हैं, 'अपने बेटे को 2010 में खोने के बाद जो कुछ भी महसूस किया, वो भावनाएं इस फिल्म के माध्यम से सामने आई हैं। व्यक्तिगत कहानी को स्क्रीन पर लाना बहुत ही मुश्किल भरा काम है। यह एक बड़ी कठिन भावनात्मक यात्रा थी। इसलिए यह फिल्म केवल 'मालिनी" के जीवन से ही नहीं, बल्कि मेरे जीवन से भी प्रेरित है।'

फिल्म रिव्यूः धर्म संकट में (2.5 स्टार)

वह आगे बताती हैं, 'अपने बेटे को खोने के बाद मैंने 20 जनवरी 2011 को कहानी लिखना शुरू कर दिया। वो शायद उसका 17 वां जन्मदिन था। मैंने तनाव के उन 30 दिनों के बारे में लिखा। यही कारण है कि इस कहानी में वैसी अनेक भावनाएं दिखाई देंगी।'

फिल्म रिव्यूः एक पहेली लीला (1.5 स्टार)

शोनाली कहती है, 'मैंने इस कहानी में खुद को खोलकर रख दिया है। अपनी पर्सनल स्टोरी को दुनिया से कहना बहुत हिम्मत का काम है। मैं अपने आप को लेकर हमेशा से ही बहुत खुली रही हूं मगर इस कहानी के बाद मुझे और 'मालिनी' को दुनिया का सामना करना था। इसी बात के लिए हिम्मत की जरूरत होती है।'