विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tubelight समेत इन 7 फ़िल्मों की नहीं जली बत्ती, निकली हाइप की हवा

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 28 Jun 2017 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 02:49 PM (IST)

रिलीज़ के 5 दिन बाद भी 'ट्यूबलाइट' 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। मंगलवार को 12 करोड़ का ...और पढ़ें

Tubelight समेत इन 7 फ़िल्मों की नहीं जली बत्ती, निकली हाइप की हवा
Tubelight समेत इन 7 फ़िल्मों की नहीं जली बत्ती, निकली हाइप की हवा

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज़ हुई थी। बाहुबली 2 के बाद ये साल 2017 की सबसे ज़्यादा हाइप वाली फ़िल्म थी। कई रिकॉर्ड टूटने-बनने की उम्मीद की जा रही थी। मगर, सारी उम्मीदें धरी रह गयीं। रिलीज़ के 5 दिन बाद भी 'ट्यूबलाइट' 100 करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। मंगलवार को 12 करोड़ का कलेक्शन मिलाने के बाद 'ट्यूबलाइट' के खाते में अब तक 95.86 करोड़ ही आ पाये हैं। 

फ़िल्म को पूरी तरह फ़्लॉप कहना अभी जल्दबाज़ी होगी, मगर इसके कलेक्शन की रफ़्तार से लगता है कि 'ट्यूबलाइट' की रोशनी जल्द डिम पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: जग्गा जासूस में रणबीर कपूर निभाएंगे ये रोल, बिग बी कर चुके हैं 15 बार

'ट्यूबलाइट' का इस तरह फ़ेल होना इसलिए भी चौंकाता है, क्योंकि पिछले कुछ वक़्त से सलमान की फ़िल्मों को रिव्यू-प्रूफ़ और उन्हें बॉक्स ऑफ़िस का दबंग कहा जाने लगा था। कबीर ख़ान के साथ उनका आना भी हाइप की वजह रही, पर ये हाइप फुट-फॉल्स में नहीं बदली। 

पिछले कुछ सालों में ऐसी फ़िल्में आयी हैं, जिन्होंने तमाम उम्मीदों और इंतज़ार को पलीता लगाया है। अनुराग कश्यप डायरेक्टेड 'बॉम्बे वेल्वेट' एनाउंसमेंट से लेकर रिलीज़ होने तक ख़बरों में रही थी। मगर रिलीज़ के बाद रणबीर-अनुष्का स्टारर फ़िल्म बुरी तरह फ़्लॉप रही। 

यह भी पढ़ें: पिता रात हैं तो बेटे दिन, जानिए स्टार सन और डैड में है कितना फ़र्क

 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 'तमाशा' को इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ आने की वजह से फ़िल्म जमकर सुर्खियों में रही, मगर रिलीज़ के बाद ऑडिएंस को ये तमाशा पसंद नहीं आया।

आर बाल्की निर्देशित 'शमिताभ', अमिताभ बच्चन और धनुष की पेयरिंग की वजह से ख़बरों में रही। धनुष ने फ़िल्म में म्यूट किरदार निभाया, मगर रिलीज़ के बाद दर्शकों ने भी कोई शोर नहीं किया।  

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्टार्स के क्यूट किड्स, जो सोशल मीडिया पर करते हैं राज

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार 'तेवर' में साथ आए। दोनों की फ़्रेश पेयरिंग की वजह से फ़िल्म चर्चा में रही, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर आते ही तेवर ढीले पड़ गये। 'तेवर' अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और फ्लॉप रही।

'क्वीन' के बाद विकास बहल शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'शानदार' लेकर आये। 'क्वीन' के हैंगओवर और शाहिद-आलिया की पेयरिंग ने शानदार को ख़बरों में बनाये रखा। प्रमोशन भी जमकर हुआ, मगर रिलीज़ के बाद दर्शकों ने भी पूछा, विकास ने ये फ़िल्म क्यों बनायी?

यह भी पढ़ें: स्पोर्ट्स पर्संस पर बन रहीं 5 फ़िल्में, अक्षय खेलेंगे हॉकी तो श्रद्धा बैडमिंटन

'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' की सक्सेस पर सवार कबीर ख़ान ने सैफ़ अली ख़ान और कटरीना कैफ़ को लेकर 'फैंटम' बनायी। कबीर के नाम की वजह से इस स्पाई फ़िल्म से तमाम उम्मीदें रहीं, लेकिन फ़िल्म फ़्लॉप रही। सिनेमाघरों में दर्शक फैंटम बन गये। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।