विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले काटा एक्टिंग का कीड़ा फिर सुर-ताल के तार छिड़े, ये अभिनेत्रियां है मल्टीटैलेंटेड

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 04:25 PM (IST)

आज कल की अभिनेत्रियां सिर्फ़ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बहुत कुछ करती है और म्युज़िक से जुड़ना इन्हें बहुत अच्छी तरह आता है।

पहले काटा एक्टिंग का कीड़ा फिर सुर-ताल के तार छिड़े, ये अभिनेत्रियां है मल्टीटैलेंटेड
पहले काटा एक्टिंग का कीड़ा फिर सुर-ताल के तार छिड़े, ये अभिनेत्रियां है मल्टीटैलेंटेड

मुंबई। वर्ल्ड म्युज़िक डे पर आप म्युज़िक सुन रहे होंगे, बॉलीवुड गानों के धुनों को मज़े से एन्जॉय कर रहे होंगे। लेकिन इस वर्ड म्युज़िक डे पर ज़रा बी टाउन की अभिनेत्रियों पर भी नज़र डालना बनता है क्यूंकि आज कल की अभिनेत्रियां सिर्फ़ एक्टिंग ही नहीं बल्कि बहुत कुछ करती है और म्युज़िक से जुड़ना इन्हें बहुत अच्छी तरह आता है। 

आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रीयों से जो हैं मल्टीटैलेंटेड। इन्हें पहले एक्टिंग के कीड़े ने काटा और फिर इन्होने अपनी आवाज़ को माइक के आगे भी पेश किया। एक्टिंग और सिंगिंग!

यह भी पढ़ें: फिल्म मॉम में चार भाषाओं में संगीत देंगे रहमान

प्रियंका चोपड़ा 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सिंगिंग करियर के बारे में कौन नहीं जानता। उनके 'एग्ज़ोटिक', 'इन माय सिटी' और 'आय कान्ट मेक यू लव मी' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 

आलिया भट्ट 

'मैं तैनू समझावां की', फ़िल्म 'हाईवे' का गाना 'सूहा साहा' और फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' का 'एक कुड़ी' आलिया भट्ट ने ना कि सिर्फ़ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी आवाज़ से भी सबका दिल जीता है। 

सोनाक्षी सिन्हा 

अपना सिंगल एल्बम लांच करने वाली सोनाक्षी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाती है। 'इश्क़ोहोलिक' सिंगल एल्बम के बाद अपनी फ़िल्म 'अकिरा' में सोनाक्षी ने गाने 'रज रज के' में भी अपनी आवाज़ दी।

श्रद्धा कपूर 

बॉलीवुड की आशिकी गर्ल कहलाए जाने वाली श्रद्धा कपूर ने भी अपनी आवाज़ का जादू जमकर चलाया है। वो अपनी अक्सर हर फ़िल्म में कम से कम एक गाना ज़रूर गाती हैं। फ़िल्म 'विलन' का गाना 'गलियां', 'हैदर' का गाना 'दो जहां' और 'बाघी' का 'सब तेरा' तो आपकी प्लेलिस्ट में होगा ही। 

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेसेस जो सिंगर बन रहीं है उसकी लिस्ट में लेटेस्ट नाम है परिणीति चोपड़ा का। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के गाने 'माना के हम यार नहीं' को हर किसी ने कितना सराहा था, है न?

श्रुति हासन 

कमल हासन की बेटी श्रुति की बता थोड़ी अलग है। श्रुति एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने पहले गाने गाए फिर एक्टिंग की। अपने पापा की तमिल फ़िल्म में श्रुति ने सबसे पहले गाना गाया था जब वो छह साल की थी। बॉलीवुड में भी उनका क़दम सिंगर के तौर पर ही हुआ था, फ़िल्म 'चाची 420' से!

माधुरी दीक्षित 

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक माधुरी दीक्षित ने भी अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बनाया था। हालांकि, उन्होंने अपने आपको कभी सिंगर नहीं माना मगर उनकी आवाज़ की झलक आपने फ़िल्म 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' में सुनी होगी।

 

श्री देवी

श्री देवी भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी आवाज़ को गाने के रूप में लोगों के सामने पेश किया था। यह बात अलग है कि श्री देवी ने सिर्फ़ एक ही गाने में अपनी आवाज़ दी थी - 'ओ मेरी चांदनी' 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।