विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स के Transformation किसी Inspiration से कम नहीं है, 7th तो शॉकिंग भी है

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 11 Jul 2017 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 07:25 AM (IST)

इन्हें देख कर यकीनन आप भी जिम की तरफ़, योगा की तरफ़ और हेल्दी फ़ूड की तरफ़ भागेंगे।

इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स के Transformation किसी Inspiration से कम नहीं है, 7th तो शॉकिंग भी है
इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स के Transformation किसी Inspiration से कम नहीं है, 7th तो शॉकिंग भी है

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स अपने आपको हर हाल में फिट रखतें हैं। लेकिन, ये भी हम आम इन्सानों की तरह हैं जो मोटे भी होते हैं लेकिन, इस मोटापे को लेकर वो बैठ नहीं जाते बल्कि, उससे लड़ते हैं और फिट हो जाते हैं। ये सेलिब्रिटीज़ किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।

कई बार हमारे बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दुनिया को शॉक कर दिया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते वो सेलेब्रिटी भी अपने वज़न को कम करके मिसाल के काबिल बना है। इन्हें देख कर यकीनन आप भी जिम की तरफ़, योगा की तरफ़ और हेल्दी फ़ूड की तरफ़ भागेंगे। मिलिए अपनी बॉडी में गज़ब के ट्रांसफॉर्मेशन लाने वाले इन सेलेब्स से - 

यह भी पढ़ें: अर्जुन दिखा रहे Middle Finger तो विद्या हुईं Pregnant, प्रमोशन के अजब-ग़ज़ब तरीक़े

1. अर्जुन कपूर

फट से फिट का सफ़र अर्जुन कपूर का कैसा था, यह आपको इस तस्वीर में साफ़ नज़र आ जाएगा। अपने आपको कितना बदल दिया है अर्जुन ने, है ना?

2. सोनम कपूर 

फ़िल्मों में क़दम रखने से पहले सोनम कपूर की इस तस्वीर को आप एक बार में देखने पर पहचान भी नहीं पाएंगे। सोनम आज बॉलीवुड की फ़ैशनिस्ता हैं और स्लिम-ट्रिम एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल होती हैं। 

3. सोनाक्षी सिन्हा 

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का ट्रांसफॉर्मेशन भी किसी से कम नहीं है। ज़रा देखिये इस तस्वीर को क्या आपको यकीन है कि ये सोनाक्षी है?

4. भूमि पेड्नेकर 

फ़िल्म 'दम लगाके हईशा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली भूमि ने इस फ़िल्म के लिए वज़न बढाया था और लोगों इन्हें जम कर ट्रोल भी किया था मगर ईंट का जवाब पत्थर से देना इन्हें अच्छी तरह आता है और यह तस्वीर है सबूत-

5. अदनान सामी 

यह तस्वीर तो ख़ुद अदनान सामी ने अपने इन्स्टा पर शेयर किया था। यह ट्रांसफॉर्मेशन तो आज भी सुर्खियां बटोरता है। 

6. परिणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा ने भी अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को इंस्पायर किया था। फ़िल्मों में आने से पहले परिणीति का वज़न भी काफ़ी ज्यादा था।

7. गणेश आचार्य 

कोरियोगग्राफर गणेश का ट्रांसफॉर्मेशन तो इस लिस्ट का सबसे लेटेस्ट और शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन है। इन्हें देख कर कोई भी इंस्पायर हो सकता है। 

8. ऐश्वर्या राय बच्चन 

आफ्टर प्रेगनेंसी ऐश्वर्या ने वज़न तो बढ़ाया मगर कुछ समय बाद अपने आपको फिर से शेप में भी ला दिया। ऐश्वर्या का भी ट्रांसफॉर्मेशन किसी मिसाल से कम नहीं है।

9. जैकी भगनानी 

जैकी ने भी अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को इंस्पायर किया था। जैकी ने यह तस्वीर पाने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी जो उन्हें उनके एक फैन ने भेजी थी। यह फैन जैकी को देख कर ही वेट लूज़ करने और फिट होने से इंस्पायर हुआ था। 

10. ज़रीन ख़ान

ज़रीन ख़ान का वज़न भी फ़िल्मों में आने से पहले काफ़ी ज्यादा था और अपने करियर को आगे बढाने के लिए उन्होंने भी खासा मेहनत की थी जो इस तस्वीर में साफ़ नज़र आ रही है- 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।