विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर से लेकर रितिक रोशन तक इन सभी के पिता ने किया है अपने बेटों को डायरेक्ट

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 10:38 AM (IST)

इस लिस्ट में अक्सर सभी स्टार्स की पहली फ़िल्म को किया है उनके पिता ने डायरेक्ट!

ऋषि कपूर से लेकर रितिक रोशन तक इन सभी के पिता ने किया है अपने बेटों को डायरेक्ट
ऋषि कपूर से लेकर रितिक रोशन तक इन सभी के पिता ने किया है अपने बेटों को डायरेक्ट

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए नए चेहरे सामने आते हैं। ये नए चेहरे अपने फ़िल्मी करियर में कई लोगों के साथ काम करते हैं। A लिस्टेड स्टार्स से लेकर बेहतरीन डायरेक्टर्स तक धीरे धीरे ये स्टार्स अपनी चमक को और ज्यादा फैलाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें उनके पिता के साथ फ़िल्में करने का मौका इला है। जी हां, बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने बेटों को डायरेक्ट किया है।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर से लेकर रितिक रोशन तक इस लिस्ट में शामिल हैं। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही बाप-बेटे की जोड़ी से- 

यह भी पढ़ें: Remake और Copied फ़िल्मों से चमकी है सलमान के करियर की Tubelight 

राज कपूर-राजीव कपूर

साल 1987 में फ़िल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राज कपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर को डायरेक्ट किया था। राज कपूर को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। 

राज कपूर-ऋषि कपूर

राज कपूर ने अपने दुसरे बेटे ऋषि कपूर को भी डायरेक्ट किया था। 1973 की फ़िल्म 'बॉबी' किसे याद नहीं है। डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की केमिस्ट्री लोगों ने बहुत पसंद की थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्टर का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

सुनील दत्त-संजय दत्त 

1981 की फ़िल्म 'रॉकी' में सुनील दत्त ने भी अपने बेटे संजय दत्त को डायरेक्ट किया था और खुद सुनील ने भी इस फ़िल्म में केमियो किया था।

फ़िरोज़ ख़ान-फ़रदीन ख़ान 

फरदीन ख़ान भी इस लिस्ट में शामिल होतें हैं जिन्हें उनके पिता ने डायरेक्ट किया था। फ़िल्म 'प्रेम अगन' में फ़िरोज़ ख़ान ने अपने बेटे को डायरेक्ट किया था और उन्हें उनके फ़िल्मी करियर की पहली फ़िल्म भी दी थी। यही नहीं, इस फ़िल्म के लिए फ़रदीन को बेस्ट मेल डेब्यू का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

राकेश रोशन-रितिक रोशन 

राकेश रोशन ने भी अपने बेटे रितिक रोशन को उनकी फ़िल्मी करियर की पहली फ़िल्म दी थी जो उन्होंने ख़ुद डायरेक्ट की थी। फ़िल्म 'कहो ना प्यार है' से रितिक रातों रात स्टार बन गए थे। और आज भी राकेश और रितिक कई फ़िल्में एक साथ करते हैं। 

अब्बास-मुस्तफ़ा 

हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मशीन' में अब्बास बुर्मावाला ने अपने बेटे मुस्तफ़ा को डायरेक्ट किया था। यह फ़िल्म मुस्तफ़ा की पहली फ़िल्म थी मगर बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। 

अनिल शर्मा-उत्कर्ष शर्मा 

डायरेक्टर अनिल शर्मा भी अपने बेटे की पहली फ़िल्म को ख़ुद डायरेक्ट कर रहे हैं। बेटे उत्कर्ष शर्मा के साथ अनिल फ़िल्म 'जीनियस' की शूटिंग कर रहे हैं जो अगले साल तक तैयार हो जाएगी। हालांकि इससे पहले भी अनिल ने अपने बेटे उत्कर्ष को डायरेक्ट किया था मगर उस समय उत्कर्ष चाइल्ड आर्टिस्ट थे, फ़िल्म 'ग़दर: एक प्रेम कथा' में।

सनी देओल-करण देओल 

'ग़दर: एक प्रेम कथा" के सनी देओल भी अपने बेटे की पहली फ़िल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। बेटे करण देओल की फ़िल्म 'पल पल दिल के पास' को सनी ही डायरेक्ट कर रहे हैं। और तो और इन्होने इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।