विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ Romance कर सकते हैं ये दो स्टार

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 10:09 AM (IST)

एेश्वर्या ने ''ऐ दिल है मुश्किल'' में अपने से कम उम्र के एक्टर रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ Romance कर सकते हैं ये दो स्टार
ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ Romance कर सकते हैं ये दो स्टार

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही ''फन्ने खान'' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अनिल कपूर के साथ नज़र आयेंगी। लेकिन अनिल कपूर को इस बात का अफ़सोस है कि वह इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ किसी रोमांटिक सीन में नज़र नहीं आयेंगे। चूंकि दोनों के फिल्म में रोमांटिक कोशेंट नहीं हैं।

ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में एेश्वर्या राय बच्चन के साथ दो युवा कलाकारों में से किसी एक को फिल्म में जुड़ने का मौका मिलने वाला है और वह दो कलाकार कोई और नहीं, बल्कि राजकुमार राव और विक्की कौशल हैं।दोनों ही एक्टर्स को इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से काफी तारीफें बटोरने का मौका मिल रहा है और इसलिए मेकर्स ने तय किया है कि वह दोनों को ही ऐसे किरदारों में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे कि दर्शक उन्हें देखकर इस बार भी चौंक जायें। सो, खबरें हैं कि इस बात पर चर्चा हो रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ इन दोनों में से किस एक्टर की जोड़ी जमेगी। खबर है कि जल्द ही एेश्वर्या फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। अनिल ने बताया है कि अक्टूबर से वह फिल्म से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: जब Don की हुई थी रियल Tiger से fight, खूब बहा था खून पसीना

एेश्वर्या ने पिछली फिल्म ''ऐ दिल है मुश्किल'' में अपने से कम उम्र के एक्टर रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था।अब विक्की और राजकुमार राव में से किसे मौका मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।