विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले अक्षय कुमार को इस तरह दे रहा है बॉलीवुड बधाइयां

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 06:24 PM (IST)

पत्नी ट्विंकल खन्ना के अलावा, एषा गुप्ता, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेड्नेकर, करण जौहर... कई सलेब्स अक्षय को शुभकामनाएं दे रहे है।

पहली बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले अक्षय कुमार को इस तरह दे रहा है बॉलीवुड बधाइयां
पहली बार नेशनल अवार्ड जीतने वाले अक्षय कुमार को इस तरह दे रहा है बॉलीवुड बधाइयां

मुंबई। आज सुबह जब से फ़िल्म जगत के सबसे बड़े अवार्ड्स नेशनल अवार्ड्स की घोषणा हुई तब से हर कोई बस इसी की चर्चा कर रहा है। फ़िल्म रुस्तम के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीतने वाले अक्षय कुमार तो आज सांतवें आसमान पर है और हो भी क्यूं ना, ये अवार्ड कोई मामूली अवार्ड नहीं है। आम जनता से लेकर हमारे बॉलीवुड सल्बेस भी अक्षय की इस अचीवमेंट से बहुत खुश है और अपनी ख़ुशी वो दिल खोल कर सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर रहे है। 

अक्षय के साथ अन्य फिल्मों में काम करने वाले स्टार्स और फ़िल्मी जगत से जुड़े कई सदस्यों ने अक्षय को ट्विटर के ज़रिये ढेरों बधाइयां दी। पत्नी ट्विंकल खन्ना के अलावा, एषा गुप्ता, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेड्नेकर, करण जौहर... कई सलेब्स अक्षय को शुभकामनाएं दे रहे है। 

ये भी पढ़ें- ये है नेशनल अवार्ड जीतने पर सोनम, अजय और तापसी का रिएक्शन 

अक्षय के अलावा सोनम कपूर की नीरजा को बेस्ट हिंदी फ़िल्म, अमिताभ बच्चन की पिंक को बेस्ट फ़िल्म ऑन सोशल इशू, आमिर की दंगल डॉटर ज़ायरा ख़ान को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की वेंटीलेटर को बेस्ट एडिटिंग और साउंड मिक्सिंग के नेशनल अवार्ड से नवाज़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।