विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से लेकर दुबई तक, तस्वीरों में देखिये 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल ट्रिप

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 03:32 PM (IST)

ट्रेलर लांच के बाद दोनों देश और दुनिया के कोने-कोने में फ़िल्म की चर्चाएं कर रहे हैं। तस्वीरों के ज़रिये देखिये इनका यह प्रमोशनल सफ़र-

दिल्ली से लेकर दुबई तक, तस्वीरों में देखिये 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल ट्रिप
दिल्ली से लेकर दुबई तक, तस्वीरों में देखिये 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल ट्रिप

मुंबई। फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में अपने किरदार की तरह शाह रुख़ ख़ान रियल लाइफ़ में भी मानो टूर गाइड ही बन गए हैं। और इनके इस रियल लाइफ़ ट्रिप का नाम है 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशनल ट्रिप। पंजाब के हैरी SRK और गुजरात की सेजल अनुष्का इन दिनों मुंबई, दिल्ली और दुबई तक फ़िल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं।

ट्रेलर लांच के बाद दोनों देश और दुनिया के कोने-कोने में फ़िल्म की चर्चाएं कर रहे हैं। तस्वीरों के ज़रिये देखिये इनका यह प्रमोशनल सफ़र-

यह भी पढ़ें: बाज़ार में आया 35 रूपये का शाहरुख़ पान, दाम नहीं शौक बड़ी चीज़ है

मुंबई में शाह रुख़ और अनुष्का ने प्रीतम के साथ मिलकर बड़े ही ग्रैंड तरीके से गाने 'हवाएं' को लांच किया था।

ये तस्वीर है देश की राजधानी दिल्ली की जहां SRK और अनुष्का के साथ फ़िल्म के डायरेक्टर इम्तियाज़ अली भी मौजूद थे।

वाराणसी में शाह रुख़ और अनुष्का ने जम कर ठुमके लगाए और लोगों को अपनी फ़िल्म के बारे में बताया। 

वाराणसी में हुए SRK और अनुष्का के इस प्रमोशनल इवेंट पर थे इतने सारे लोग। सेल्फी टाइम!

SRK-अनुष्का की यह सेल्फ़ी है पॉपुलर मराठी चैट शो 'चला हवा येऊ द्या' के सेट्स से।  

ब्लैक अवतार में अनुष्का और शाह रुख़ ने मुंबई के पब में गाने 'बीच बीच में...' को लांच किया था। 

यह तस्वीर है शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट्स की। क्यूट लग रहे हैं ना दोनों?

और तो और इन्होंने इस प्रमोशनल ट्रिप को दी इंटरनेशनल उड़ान! अपने दुबई फ़ैन्स के साथ सेल्फ़ी के लिए पोज़ देतें हैरी और सेजल!

पॉपुलर टीवी शो 'उड़ान' के सेट्स पर भी अनुष्का और शाह रुख़ ने फ़िल्म को प्रमोट किया और कास्ट के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिया। 

यह तस्वीर भी दिल्ली की है। रेड वेलवेट ऑउटफिट में अनुष्का और कैज्यूअल पैंट्स, टी-शर्ट और जैकेट में शाह रुख़, दोनों लग रहे हैं बेहद स्टाइलिश। 

SRK और अनुष्का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक एपिसोड में भी दिखाई देने वाले हैं। यें तस्वीरें ऑन लोकेशन की ही हैं-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।