विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता शक्ति कपूर का ये हाल देख चौंक जाएंगे आप

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 03 Aug 2016 05:12 PM (IST)

सच में शक्ति कपूर को इस हाल में देख कोई भी चौंक जाएगा, उनकी तस्‍वीरें सामने आई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कॉमिक से लेकर निगेटिव हर तरह के किरदार निभाए हैं और उन किरदारों को पर्दे पर जीवंत करने के लिए कई तरह के गेटअप भी अपनाए हैं। मगर इस बार अपनी नई फिल्म 'रकधार' के लिए उन्होंने जो अपना हाल बनाया है, वो वाकई में चौंकाने वाला है।

संजय दत्त की पत्नी ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, देखकर लोग रह गए दंग

इस फिल्म के सेट से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें शक्ति ने सफेद कुर्ता-पाजामा के साथ लाल रंग की जैकेट पहनी है, जो उन्हें फिट नहीं आ रही है। मगर चौंकाने वाला उनका मेकअप है। कपड़े तो उन्होंने पुरुषों वाले पहने हैं, मगर माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक, लंबे बाल, गले और हाथों में नकली ही सही चेन व अंगूठी नजर आ रही है। हाथों में चूड़ी भी पहन रखी है और नेल पेंट भी लगा रखी है। यानि पूरी तरह से महिलाओं जैसे सजे-धजे दिख रहे हैं और इसमें वो बेहद अजीब भी लग रहे हैं।

शक्ति कपूर अब तक शायद ही कभी इस तरह के लुक में नजर आए हों। मगर फिर वही बात, किरदार को जीवंत करने के लिए शक्ति किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनकी आने वाली फिल्म की यह डिमांड होगी। इस फिल्म में कई और जानेमाने कलाकार भी नजर आएंगे। वैसे अब फिल्मों में शक्ति की सक्रियता कम हो गई है। हां, उनकी बेटी श्रद्धा कपूर जरूर बॉलीवुड में इन दिनों छाई हुई हैं, जिन पर शक्ति को बेहद गर्व है।

बिकनी में नरगिस फाखरी का दिखा बेहद बोल्ड अंदाज, देखें तस्वीरें