विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: अबराम के साथ मन्नत की छत पर खेलना शाह रुख़ को क्यों है पसंद

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 04:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 02 Jul 2017 05:59 PM (GMT+05:30)

शाह रुख़ कहते हैं कि यह उनका बिलीफ़ है, इंसान समुदर के पास यह बात समझता है कि वह इस यूनिवर्स का कितना छोटा सा हिस्सा है।

Exclusive: अबराम के साथ मन्नत की छत पर खेलना शाह रुख़ को क्यों है पसंद
Exclusive: अबराम के साथ मन्नत की छत पर खेलना शाह रुख़ को क्यों है पसंद

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाह रुख़ ख़ान जब भी मुंबई में होते हैं, उन्हें अपने घर मन्नत की छत पर अपने बेटे अबराम के साथ खेलना बहुत पसंद है। इसका खुलासा करते हुए किंग ख़ान ने इसकी वजह भी ज़ाहिर की।

शाह रुख़ कहते हैं कि अभी कुछ दिनों पहले ही मैं और अबराम बिना शर्ट के खुले बदन में छत पर चले गये थे और हम वहां खूब खेल रहे थे। मुझे अबराम के साथ इसलिए छत पर खेलना पसंद है, चूंकि मैं वहां से समुद्र की लहरें देख पाता हूं और उन हवाओं को महसूस कर पाता हूं, जो मुझे सुकून देती हैं। शाहरुख बताते हैं कि उनकी कभी यह फैंटेसी नहीं थी कि उनका मकान समुद्र के किनारे ही हो। मैं दिल्ली से हूं और दिल्ली वालों ने तो कभी समुद्र देखा नहीं होता। मुझे याद है, मैं पहली बार ताज होटल के कॉरिडोर से बाहर निकला, तो सामने समुद्र था, यह बात मुझे अजीब लगी थी मुंबई के बारे में। कहीं से भी निकलो समुद्र होता है।

यह भी पढे़ं: मौनी संग गोल्ड के सफ़र पर निकले अक्षय कुमार, फ़ैंस से मांगी विशेज़

शाह रुख़ कहते हैं कि यह उनका बिलीफ़ है, इंसान समुदर के पास यह बात समझता है कि वह इस यूनिवर्स का कितना छोटा सा हिस्सा है। इसलिए मुझे समुद्र पसंद है और वह अहसास मेरा घर मुझे हरदम दिलाता है। जब मुझे ऐसा लगता है कि मैं कितना सिग्निफिकेंट हूं। इसलिए मुझे सी को देखना अच्छा लगता है।

यह भी पढे़ं: फ़िल्म प्रमोशन के बीच-बीच में क्लबों में थिरकेंगे हैरी और सेजल

शाह रुख़ आगे बताते हैं कि 25-26 साल पूरे होने के बाद भी मुझे अब लगता है, मुंबई हर दिन नया सिखाती है। आप जब भी नए लोग से मिलते हैं, आपको नए एक्सपीरियंस होते हैं। यह शहर एक्सपीरियंस बहुत देता है। इसलिए मुंबई बेहद पसंद है मुझको। शाह रुख़ की 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज़ होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।