विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, अनुष्‍का कब शुरू करने वाली हैं शाहरुख के साथ फिल्‍म की शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 05 Aug 2016 01:46 PM (IST)

पूरे चार साल बाद अनुष्‍का और शाहरुख को दोबारा साथ काम करने का मौका मिला है। इससे पहले दोनों 'जब तक है जान' में नजर आए थे।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों बहुत ही व्यस्त हैं। पिछले सात महीनों में उन्होंने एक दिन के लिए भी आराम नहीं किया है। उन्होंने करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग खत्म कर ली है और इम्तियाज अली की अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाली हैं।

संजय दत्त की पत्नी ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, देखकर लोग रह गए दंग

खबर के मुताबिक, अनुष्का फिल्म के लिए इस महीने यूरोप रवाना होने वाली हैं। फिल्म की सबसे खास बात ये है कि अनुष्का एक बार फिर इसके जरिए शाहरुख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पूरे चार साल बाद अनुष्का और शाहरुख को दोबारा साथ काम करने का मौका मिला है। इससे पहले दोनों 'जब तक है जान' में नजर आए थे।

ट्विंकल खन्ना का हुआ बुरा हाल, बेटी ने ही उड़ा दिया उनका ऐसा मजाक!

अनुष्का आने वाले समय में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' के पोस्ट प्रोडक्शन में भी बिजी हो जाएंगी। यह उनके प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'एनएच 10' बनाई थी, जिसकी खूब सराहना हुई थी। ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें होंगी।