Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'करवा चौथ' आज, जानिए इन 5 सेलेब्रिटी कपल्स के लिए क्यों है ख़ास

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 08 Oct 2017 05:53 PM (IST)

    बॉलीवुड फ़िल्मों में अक्सर करवा चौथ का त्योहार दिखाया जाता है, जिसके ज़रिए पति-पत्नी की बांडिंग पर्दे पर नज़र आती रही है। ...और पढ़ें

    'करवा चौथ' आज, जानिए इन 5 सेलेब्रिटी कपल्स के लिए क्यों है ख़ास
    'करवा चौथ' आज, जानिए इन 5 सेलेब्रिटी कपल्स के लिए क्यों है ख़ास

    मुंबई। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद ख़ास होता है। पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन सुहागिनें व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के त्योहार को देखें तो इसमें पति-पत्नी के रिश्ते की ख़ूबसूरती देखने को मिलती है। एक-दूसरे के लिए प्यार और समर्पण का भाव इस त्योहार को इतना ख़ास बना देता है कि बॉलीवुड फ़िल्मों में अक्सर करवा चौथ को शामिल किया जाता है। 

    ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफ़स्क्रीन भी करवा चौथ का त्योहार सेलेब्रिटीज़ के बीच काफ़ी मशहूर है। बच्चन फ़ैमिली समेत तमाम परिवारों में करवा चौथ परंपरागत तरीक़े से सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार 8 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है, जो ऐसे जोड़ों के लिए अधिक मायने रखता है, जिनकी शादी हाल-फ़िलहाल में ही हुई है। उनका ये पहला करवा चौथ होगा, जिसे यादगार बनाने में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। आइए, नज़र डालते हैं ऐसे ही सेलेब्रिटी कपल्स पर, जो शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रहे हैं-

    यह भी पढ़ें: इस हॉलीवुड Chef को देखकर सैफ़ ने ली किचन में एंट्री, बॉलीवुड में रीमेक की रेसिपी

    नील नितिन मुकेश की शादी इसी साल फरवरी में रुक्मिणी सहाय से उदयपुर में हुई। रुक्मिणी का पहला करवा चौथ है। वैसे नील गोलमाल अगेन में एक ख़ास रोल में दिखने वाले हैं। 

    ऋषिता भट्ट ने इसी साल मार्च में सीनियर यूनाइटेड नेशंस के डिप्लोमेट आनंद तिवारी के साथ शादी की। ऋषिता की शादी काफ़ी जल्दबाज़ी में हुई थी। इसका रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में हुआ। ऋषिता का भी ये पहला करवा चौथ है।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के सबसे गुस्सैल सेलेब्रिटी, कहीं मिल जाएं तो पास ना जाना

    एफ़आईआर की चंद्रमुखी चौटाला ने भी इस साल समर्पण कर दिया और शादी करके गिरफ़्तार हो गयीं। कविता कौशिक ने अपने बॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास को जनवरी में हमसफ़र बनाया। ख़ास बात ये है उन्होंने केदारनाथ के शिव-पार्वती मंदिर में शादी की।

    खबरें और भी

     

    चक्रवर्ती अशोक सम्राट की राजकुमारी कौरवाकी यानि सौम्या सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण कुमार से जनवरी में शादी। ज़ाहिर है कि सौम्या का ये पहला करवा चौथ है और उनके लिए स्पेशल रहेगा।

    यह भी पढे़ं: बिग बॉस के घर में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, सीज़न 11 से पहले आये हैं 12 

     

    नागार्जुन फेम एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने ओलंपिक मेडलिस्ट संदीप सेजवाल से फरवरी में शादी की। इस जोड़े के लिए भी ये सेलिब्रेशन का मौक़ा है।