विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच जून से अमिताभ-आमिर की ठगी शुरू, यूरोप के इस ख़ूबसूरत देश पर पहला धावा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 01:40 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 May 2017 01:41 PM (GMT+05:30)

शांत और खूबसूरत समुद्री तट और ऐतिहासिक धरोहरों के चलते हॉलीवुड प्रोड्यूसरों की ये हमेशा पसंदीदा जगह रही है। ग्लैडिएटर ...और पढ़ें

पांच जून से अमिताभ-आमिर की ठगी शुरू, यूरोप के इस ख़ूबसूरत देश पर पहला धावा
पांच जून से अमिताभ-आमिर की ठगी शुरू, यूरोप के इस ख़ूबसूरत देश पर पहला धावा

मुंबई। हिंदी सिनेमा के परदे पर ठगी का एक अन्य अध्याय गढ़ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कटरीना कैफ अगले महीने यूरोप जा रहे हैं। बात फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की शूटिंग की है। जी हां , ख़बर है कि विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनने वाली यशराज की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की शूटिंग पांच जून से यूरोप के ख़ूबसूरत देश माल्टा से शुरू हो रही है।

अमिताभ , आमिर और कटरीना के साथ फिल्म में अहम् रोल निभाने के लिए चुनी गई, आमिर खान की दंगल वाली बेटी फातिमा सना शेख भी इस शूट का हिस्सा होंगी। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए एक बहुत बड़े समुद्री जहाज का इंतज़ाम किया गया है। माल्टा के समुद्री तट पर इस जहाज को दो महीने में शूट के लिए स्पेशली तैयार किया गया है। निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य के मुताबिक फिल्म का सेट हाई सिक्युरिटी जोन के तहत बनाया गया है, जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की इज़ाजत नहीं होगी। माल्टा में दो जहाज बनाये गए हैं जो कि 18शताब्दी का फील देते हैं और ऐसे जहाजों में हथियार और तोपें रखी जाती थीं। इंटरनेशनल कारीगरों की मदद से बनाये गए इन जहाजों पर ही फिल्म का ज़्यादातर हिस्सा शूट होगा। इस फिल्म को लेकर काफी समय लोगों में उत्सुकता रही है। अभी हाल ही में आमिर और अमिताभ ने स्क्रिप्ट रीडिंग का लंबा सेशन किया था जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें:ताज़ा तस्वीरें : रजनीकांत की एक झलक के लिए मुंबई में उमड़ी भीड़ 

 

माल्टा को फिल्मों की शूटिंग की दृष्टि से काफी बेहतरीन माना जाता रहा है। शांत और खूबसूरत समुद्री तट और ऐतिहासिक धरोहरों के चलते हॉलीवुड प्रोड्यूसरों की माल्टा हमेशा पसंद रही है। ग्लैडिएटर , ट्रॉय , और कैप्टन फिलिप्स जैसी फिल्में यहां शूट हो चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।