यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब करण जौहर के 'स्टूडेंट' बनने जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ
टाइगर की करण के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि उन्हें फिल्म के बारे में अभी नहीं पता। अभी फिल्म का नरेशन भी नहीं हुआ है, लेकिन वो फिल्म साइन कर लेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड में 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले रोमांटिक-एक्शन एक्टर टाइगर श्रॉफ करण जौहर के स्टूडेंट बन सकते हैं। काफी वक्त से करण 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सिक्वल प्लान कर रहे हैं।
अब सुनने में आ रहा है, कि टाइगर इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। टाइगर इन दिनों अपनी पहली सुपर हीरो फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वो सिख सुपर हीरो का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान टाइगर ने करण जौहर के साथ काम करने के बारे में बात की।
आज है अमिताभ बच्चन का 'जन्म दिन', आपने विश किया या नहीं?
उन्होंने कहा, कि करण के साथ उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि उन्हें फिल्म की डिटेल्स के बारे में अभी नहीं पता। अभी फिल्म का नरेशन भी नहीं हुआ है, लेकिन वो फिल्म साइन कर लेंगे।
माना जा रहा है, कि करण ने टाइगर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सिक्वल के लिए ही एप्रोच किया है। 2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था।

