यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PHOTO: गर्लफ्रेंड के साथ मूवी डेट करते कैमरे में कैद हुए टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बेशक अपने प्यार की चर्चा ना करें, लेकिन उनकी नजदीकियां ये बताने के लिए काफी है कि दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ चुका है। हाल ही में टाइगर अपनी प्यारी की गर्लफ्रेंड को मूवी डेट पर ले जाते नजर आए।

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी बेशक अपने प्यार की चर्चा ना करें, लेकिन उनकी नजदीकियां ये बताने के लिए काफी है कि दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ चुका है। हाल ही में टाइगर अपनी प्यारी की गर्लफ्रेंड को मूवी डेट पर ले जाते कैमरे में कैद हो गए।
VIDEO: जब शाहरुख खान के बेटे अबराम ने तुतलाते हुए कहा 'भईया'

आपको बता दें कि टाइगर और दिशा 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' फिल्म देखने पहुंचे थे। मीडिया का कैमरा जब उनके तरह पहुंचा, तो वो एक दूसरे से दूरियां बनाते नजर आए। हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब दोनों एक साथ किसी पब्लिक प्लेस पर एक साथ नजर आए हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा भी काफी समय से सूर्खियों में है।
... तो इन दिनों मीरा पति शाहिद को इस निक नेम से रही हैं बुला!
टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बागी' में नजर आएंगे, जिसमें टाइगर और श्रद्धा का एक्शन सीन के साथ रोमांस देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दिशा पटानी भी सुशांत सिंह राजपूत से साथ फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

