विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकी चैन की 'कुंग फू योगा' के लिए टाइगर श्रॉफ को किया गया एप्रोच

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Jul 2015 11:40 AM (IST)

हॉलीवुड स्‍टार जैकी चैन की फिल्‍म 'कुंग फू योगा' कुछ समय से काफी चर्चा में है। पहले इसमें आमिर खान के काम करने की खबर सामने आई और फिर जब उन्‍होंने इंकार किया तो कट्रीना कैफ इस फिल्‍म में जैकी चैन की हीरोइन बनने को लेकर सुर्खियों में आ गईं।

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड स्टार जैकी चैन की फिल्म 'कुंग फू योगा' कुछ समय से काफी चर्चा में है। पहले इसमें आमिर खान के काम करने की खबर सामने आई और फिर जब उन्होंने इंकार किया तो कट्रीना कैफ इस फिल्म में जैकी चैन की हीरोइन बनने को लेकर सुर्खियों में आ गईं। खैर, अब इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ का नाम जुड़ने की चर्चा है।

सनी देओल की यह फिल्म भी आर्थिक तंगी के चलते मुश्किलों में फंसी

टाइगर श्रॉफ ने भी इसकी पुष्टि भी कर दी है कि उन्हें फिल्म 'कुंग फू योगा' के लिए एप्रोच किया गया है। हालांकि उन्होंने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है। टाइगर श्रॉफ ने एक इंवेट में कहा, ' हां, मुझे 'कुंग फू योगा' में एक रोल के लिए एप्रोच किया गया है। बातचीत जारी है, मगर मैंने अब तक यह फिल्म साइन नहीं की है।'

किम कार्दाशियां भी बेटी को लेकर हुई थीं नस्लभेद का शिकार

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने जैकी चैन को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए यह भी कहा कि अगर फिल्म बनती है तो उनके लिए सपना सच होने जैसा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उनसे पहले आमिर खान को इस फिल्म का ऑफर मिला था, मगर फिल्म 'दंगल' में व्यस्त होने की वजह से उन्हें ना कहना पड़ा था।

करीना कपूर तीसरी बार सेक्स वर्कर बनने को तैयार

स्टेनली टॉन्ग द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर में शुरू होगी। इसमें जैकी चैन की हीरोइन को लेकर कट्रीना कैफ का नाम भी चर्चा में आ चुका है। खैर, जहां तक टाइगर श्रॉफ की बात है तो लगता है वो इस फिल्म के लिए हां ही कहेंगे। फिलहाल वह फिल्म 'बाघी' में व्यस्त हैं।