विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संडे को टाइगर श्रॉफ जो काम करते हैं, वो जानकर चौंक जाएंगे

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 05:52 PM (IST)

टाइगर बहुत फोकस्ड होकर काम करना पसन्द करते हैं, लेकन खुद के लिए वक्त निकलना भी पसंद है।

News Article Hero Image

मुंबई। टाइगर श्रॉफ यूं तो अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखते हैं और वो फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं। उनकी फिटनेस हर फिल्म में नजर भी आती है, लेकिन कभी-कभी वो खुद को चीट भी करते हैं।

सभी जानते हैं कि उनके लिए ये कितना जरूरी है कि वह हमेशा खुद को फिट रखें। जाहिर है वो हमेशा स्ट्रिक्ट डायट ही फॉलो करते होंगे। लेकिन टाइगर के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर ये भी है कि टाइगर को खुद के लिए वक्त निकलना बहुत पसंद है। बकौल टाइगर मैं बहुत फोकस्ड होकर काम करना पसन्द करता हूं, और लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी क्लियर हूँ और सख्त हूं। लेकिन एक दिन मैं खुद के लिए भी निकालता हूँ और मुझे उस दिन जी भर कर आइस क्रीम खाना बेहद पसंद है।

सलमान खान का साथ छूटते ही बिकिनी पर उतर आईं कटरीना कैफ, देखें तस्वीरें

टाइगर के लिए ये दिन संडे होता है, जब वो अपना शौक पूरा करते हैं। टाइगर ने कहा- ''इस दिन मैं जमकर आइस क्रीम खाना पसंद करता हूं। मैं इस दिन हर फ्लेवर की आइस क्रीम खाना पसंद करता हूं, तो टाइगर के जो भी फैन हैं, वो इस बात को सुन कर जरूर खुश हो जायेंगे कि टाइगर खूब जम करखाना-पीना पसंद करते हैं।''

सलमान खान की हीरोइन अब बनीं सुशांत सिंह राजपूत का लव इंटरेस्ट

यह पूछने पर कि उनका पसंदीदा फ्लेवर कौन सा है, वो बताते हैं कि उन्हें चॉकलेट काफी पसंद है आइस क्रीम में। शायद यही वजह है कि कुछ लड़कियां उन्हें चॉकलेटी रूप में भी पसंद करती हैं