विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ ने 'मोहेंजो-दारो' के लिए दी शुभकामना, रितिक रोशन ने उड़ाया मजाक!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Fri, 12 Aug 2016 11:16 AM (IST)

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित 'मोहेंजो-दारो' सिंधु घाटी सभ्यता में सेट लव स्टोरी है, जिसमें रितिक रोशन लव इंटरेस्ट पूजा हेगड़े हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। टाइगर श्रॉफ हमेशा से कहते रहे हैं, कि वो रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं। वो उन्हें अपना आइडल मानते रहे हैं। लुक और स्टाइल की बात हो, या डांस की, टाइगर को रितिक के अलावा कोई और नहीं दिखता।

जब टाइगर रितिक के इतने जबर्दस्त फैन हैैं, तो ये कैसे मुमकिन है, कि रितिक की फिल्म रिलीज हो, और टाइगर उन्हें विश ना करें। 'मोहेंजो-दारो' के लिए टाइगर ने अपने आदर्श को शुभकामनाएं दी है। टाइगर ने लिखा है- "Thank you for raising the bar and inspiring us to jump off the ground. All the best for Tom Hrithik sir!"

इतना गुस्सा कि रितिक रोशन की फिल्म तक नहीं देखना चाहतीं कंगना रनौत

टाइगर की इस तारीफ और शुभकामना का रितिक ने मजाकिया अंदाज में शुक्रिया अदा किया। रितिक ने लिखा- ''People raise the bar and you pole vault beyond it. Thanks Tiger.''

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित 'मोहेंजो-दारो' सिंधु घाटी सभ्यता में सेट लव स्टोरी है, जिसमें रितिक रोशन लव इंटरेस्ट पूजा हेगड़े हैं, जबकि कबीर बेदी, अरूणोदय सिंह और नितीश भारद्वाज अहम किरदारों में नजर आएंगे।