विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो क्या अब सलमान ख़ान के नए दुश्मन होंगे रणवीर कपूर?

By Hirendra JEdited By:
Updated: Sun, 15 Jan 2017 11:50 AM (IST)

'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को ही याद कीजिये, काजोल- करण जौहर की 25 साल पुरानी दोस्ती रेत के महल की तरह ढह गयी।

...तो क्या अब सलमान ख़ान के नए दुश्मन होंगे रणवीर कपूर?
...तो क्या अब सलमान ख़ान के नए दुश्मन होंगे रणवीर कपूर?

मुंबई। साल 2016 जैसे बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से टकराने का ही साल बनने वाला है। 13 जनवरी को जहां 'ओके जानू' और 'हरामखोर' एक ही दिन रिलीज़ हुई तो वहीं 25 जनवरी को 'काबिल' और 'रईस' के एक साथ रिलीज़ होने ने कई लोगों के दिल तोड़े हैं। ऐसे में अब यह ख़बर आ रही है कि सलमान ख़ान की 'टाइगर ज़िंदा है' के सामने रणवीर सिंह अभिनीत 'संजय दत्त की बायोपिक' आ सकती है। मायानगरी में इसके बाद से यह बहस शुरू हो गयी है कि क्या सलमान ख़ान के निशाने पर अब रणवीर कपूर होंगे?

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने अपनी दोनों पिछली फ़िल्में क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज़ की थी। चाहे वो 'पीके' हो या ' थ्री इडियट्स'। दोनों ही फ़िल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता भी पायी थी। ऐसे में इस बार भी वो अपनी अगली फ़िल्म क्रिसमस पर रिलीज़ करना चाहते हैं। यह फ़िल्म है रणबीर कपूर की संजय दत्त की बॉयोपिक पर बनने वाली फ़िल्म। फ़िल्म में रणबीर कपूर बने हैं संजय दत्त, साथ हैं सोनम कपूर और विक्की कौशल। शनिवार इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी है। ख़बर है कि इसी सप्ताह यानी क्रिसमस 2017 के मौके पर सलमान की फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' होगी। यानी साल जाते-जाते ज़बरदस्त क्लैश!

इसे भी पढ़ें: मॉम करीना कपूर ख़ान जल्द देने वाली हैं एक चौंकाने वाली ख़बर!

बहरहाल, अभी इसमें समय तो ज़रूर है लेकिन कहीं न कहीं यह क्लैश भी कुछ रिश्तों को परखेगा, बदलेगा या तोड़ भी देगा यह तय है। 'शिवाय' और 'ऐ दिल है मुश्किल' को ही याद कीजिये, काजोल- करण जौहर की 25 साल पुरानी दोस्ती रेत के महल की तरह ढह गयी।