विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार 'मिलन टॉकिज' के लिए तिंग्माशु धुलिया को मिल गया प्रोड्यूसर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 08:58 AM (IST)

खबर है कि तिग्मांशु धुलिया की रुकी हुई फिल्म 'मिलन टॉकिज' फिर से शुरू होने की संभावनाएं बनी हैं। फिल्म साल 2013 में शुरू होना थी, मगर एक के बाद एक मुश्किल आ रही थी।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि तिग्मांशु धुलिया का लंबे समय से अटका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की संभावनाएं बढ़ गई है। फिल्ममेकर को एक प्रोड्यूसर मिल गया है जो उनके प्रोजेक्ट 'मिलन टॉकिज' पर पैसा लगाने के लिए तैयार है।

बीते नवंबर यह खबर आई थी कि एकता कपूर इस प्रोजेक्ट से हट गई हैं। ऐसे में फिल्ममेकर के लिए दिक्कतें बढ़ गई थीं। अब सुनने में आ रहा है महीनों की मशक्कत के बाद यह प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की संभावना बनी है।

अबराम संग 'हॉट बिकनी' में नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना

सूत्र ने बताया, 'फिल्म इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। तिग्मांशु को फिर से एक प्रोड्यूसर मिल गया है।' फिल्म साल 2013 में शुरू होना थी, मगर एक के बाद एक मुश्किल आ रही थी। तिग्मांशु धुलिया बीते तीन सालों से इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। हालांकि तिग्मांशु ने अब मिलन लुथारिया को इस प्रोजेक्ट से हटा लिया है।

कंगना रनोट को मिला अपना बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

तिग्मांशु धुलिया से बात नहीं हो पाई। मगर उनके करीबी सूत्र ने बताया, 'फिल्म की पटकथा पर फिर से काम किया जा रहा है। अब यह नए तरीके से बनाई जाएगी। कास्ट भी अभी तक तय नहीं की गई है। तिग्मांशु फिलहाल फिल्म 'यारा' के साथ बिजी हैं। एक बार यह रिलीज हो जाए। इसके बाद मिलन टॉकिज पर काम शुरू होगा।'