विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हीरोइन को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रस्‍ताव और कर दी 'हां'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2016 07:19 PM (IST)

एक फैन ने ट्विटर पर प्रपोज करने वाले स्‍टाइल में पूछ लिया कि क्‍या आप मुझसे शादी करोगी?

News Article Hero Image

नई दिल्ली, आइएएनएस। टिस्का चोपड़ा जिनकी पहले ही संजय चोपड़ा से शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है, उन्हें हाल ही में ट्विटर पर एक शख्स ने शादी के लिए प्रपोज कर डाला और हैरानी की बात तो ये है कि टिस्का ने 'हां' भी कर दी, मगर मजाकिया अंदाज में।

जी हां, दरअसल जब टिस्का के एक फैन ने ट्विटर पर प्रपोज करने वाले स्टाइल में पूछ लिया कि क्या आप मुझसे शादी करोगी? तो इसका जवाब देते हुए टिस्का ने कहा, 'इसी सवाल के पूछे जाने का कब से इंतजार कर रही थी। धन्यवाद, जी हां बिल्कुल। कृपया मुझे अपनी सारी डिटेल्स भेज दें। मेरे पति भी देखना चाहेंगे कि आखिर किसके लिए मैं उन्हें छोड़ रही हूं।'

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर के साथ अफेयर पर जैकलिन ने दिया ये कैसा रिएक्शन!

तो ये था टिस्का का मजेदार जवाब। आपको बता दें कि उन्हें 'तारें जमीं पर', 'किस्सा' और रहस्य' जैसी फिल्मों के लिए सराहा जा चुका है। वहीं वो बुधवार से शुरू होने जा रहे अमेजन इंडिया फैशन विक में डिजाइनर कविता भारतीय के लिए शोजटॉपर बनने जा रही हैं, शुक्रवार को रैंप वॉक करती नजर आएंगी। टिस्का इन दिनों एक शॉर्ट फिल्म 'चटनी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें- इस हीरो के साथ 'बिग बॉस' के घर में बंद हो जाना चाहती हैं दीपिका पादुकोण