विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE टीवी शो के दौरान एक्‍ट्रेस खुशी मुखर्जी ये क्‍या कर बैठीं!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 01:29 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 May 2015 03:16 PM (GMT+05:30)

एक्‍ट्रेस खुशी मुखर्जी ने शुक्रवार की रात एक टीवी चैनल के प्राइम शो के दौरान ऐसा 'ड्रामा' किया जिसे देख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने शुक्रवार की रात एक टीवी चैनल के प्राइम शो के दौरान ऐसा 'ड्रामा' किया जिसे देख सब दंग रह गए। खुशी ने पिछले दिनों भोपाल के एक होटल कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस टीवी शो में चैनल ने खुशी मुखर्जी और उस लड़के को बुलाया था जिस पर छेड़छाड़ का आरोप है।

आधी रात को कमरे में घुस होटल कर्मचारी ने की एक्ट्रेस से छेड़छाड़!

खुशी मुखर्जी टीवी स्टूडियों को कोर्ट रूप में तबदील कर दिया। हालांकि यहां खुशी ने पीडि़ता, जूरी और जज का रोल खुद ही अदा किया। यहां आरोपी लड़का खुशी के सामने था और उन्होंने लाइव शो के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया। खुशी को ऐसा करते देख सब दंग रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि खुशी लाइव कार्यक्रम में दौरान ऐसी हरकत करेंगीं।

बारातियों ने की छेड़छाड़, तो डोली में नहीं बैठी दुल्हन

हालांकि खुशी यहीं नहीं रुकीं, वो लगातार लड़के पर चिल्लाती रहीं। यहां लड़के की पहचान गुप्त रखने के लिए उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, लेकिन खुशी मुखर्जी ने यहां अपनी पहचान छिपाने की कोई कोशिश नहीं की। खुशी ने कार्यक्रम के दौरान लड़के से कहा, 'अगर तुमने अभी अपनी गलती नहीं मानी तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। लेकिन अगर तुम अपनी गलती मान लेते हो, तो मैं तुम्हें माफ कर दूंगी।'

इसे भी पढ़ें: सनी लियोन की फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी!

बता दें कि खुशी मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश नगर जोन-1 स्थित होटल अमर विलास के कमरा नंबर- 602 में जब वह ठहरी थीं, तो होटल का एक कर्मचारी उनके कमरे में घुस आया। कमरे में घुसने के बाद होटल कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ, उनके साथ छेड़छाड़ की। लेकिन आरोपी लड़के का कहना है कि खुशी मुखर्जी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और वह शराब के नशे में फर्श पर पड़ी हुई थीं। ऐसे में आरोपी लड़के ने पहले होटल के लोगों को बताया और फिर खुशी मुखर्जी को फर्श से उठाने की कोशिश करने लगा।

इसे भी पढ़ें: कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, फाल्के लेने नहीं आ सके शशि कपूर

खुशी मुखर्जी ने इस घटना की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करा दी है। लेकिन इसके बावजूद टीवी शो के दौरान उन्होंने आरोपी लड़को को खुद ही सजा देनी की ठानी और जड़ दिया उसे एक जोरदार थप्पड़।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।