विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉम क्रूज ने इस फिल्म के लिए छह मिनट तक रोकी सांस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 09:13 PM (IST)

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपने एक्शन सीन के जरिये लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देते हैं। 'मिशन इंपॉसिबल' सीरीज की हर फिल्म उनके ऐसे ही एक्शन की गवाह रही है। सीरीज की अगली फिल्म में क्रूज ने छह मिनट तक सांस रोकने का कारनामा किया है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अपने एक्शन सीन के जरिये लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देते हैं। 'मिशन इंपॉसिबल' सीरीज की हर फिल्म उनके ऐसे ही एक्शन की गवाह रही है। सीरीज की अगली फिल्म में क्रूज ने छह मिनट तक सांस रोकने का कारनामा किया है।

मणिपुर हमले पर ट्वीट कर विवादों में फंसे रितिक रोशन

टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल 5 (रॉग नेशन)' का ट्रेलर लांच हो गया है। ट्रेलर के एक दृश्य में क्रूज को उड़ते हवाई जहाज पर लटकते हुए दिखाया गया है तो दूसरे दृश्य में गहरे पानी में डूबते हुए। अपने एक्शन सीन खुद करने वाले टॉम क्रूज ने पानी में डूबने वाला सीन फिल्माने के लिए छह मिनट तक सांस रोकने का कारनामा किया है।

'घनी बावरी' पर लेडी गागा का डांस वाला वीडियो हुआ वायरल

क्रूज ने कहा, 'यह ऐसा दृश्य है जो मैं हमेशा से करना चाहता था। मैंने पानी के अंदर कई दृश्य किए हैं, लेकिन हम कुछ ऐसा करना चाहते जो एकदम वास्तविक लगे। इस दृश्य के लिए मैंने छह से साढ़े छह मिनट तक सांस रोके रखी थी।' फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होगी।