विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले पढिये ये Top 10 ख़बरें, फिर मनाइए आराम से संडे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 09:30 PM (IST)

प्रियंका ने पानी में क्यों लगाईं आग? सलमान बाहर, रितिक अंदर ? , 18 साल बाद किससे मिली मनीषा कोइराला? ...और पढ़ें

पहले पढिये ये Top 10 ख़बरें, फिर मनाइए आराम से संडे
पहले पढिये ये Top 10 ख़बरें, फिर मनाइए आराम से संडे

मुंबई। रविवार की छुट्टी को भले ही आप आराम करने के पूरे मूड में हों लेकिन कुछ ऐसी दिलचस्प ख़बरें हैं, जिनको आप जरूर पढ़ना चाहेंगे। पढ़िये एंटरटेन्मेंट की दुनिया की ये दस न्यूज़।

समंदर में नहा के प्रियंका हुई...

अमरीका से इंडिया तक लगातार सिर्फ काम कर रही प्रियंका चोपड़ा ने आखिर अपने लिए कुछ वक़्त निकाल लिया और मियामी के समंदर में ठंडी लहरों का लुत्फ़ उठाया। प्रियंका की स्विमसूट में कुछ तस्वीरें वाइरल हुई हैं जिसमें वो हॉलीवुड स्टार एड्रियाना लीमा के साथ मियामी बीच पर लहरों से खेल रही हैं। समंदर में सन ग्लास के साथ प्रियंका का ये अंदाज़ बेहद ही आकर्षक है। प्रियंका जल्द ही बेवॉच नाम की हॉलीवुड फिल्म में नज़र आएंगी। वो कई रीज़नल भाषाओं में फिल्में बना रही हैं और तीन हिंदी फिल्मों में भी काम करेंगी।

रितिक को मिली इंट्री, सलमान बाहर

ख़बर है कि अनीस बज़्मी की हिट फिल्म नो इंट्री के सीक्वल से सलमान खान ने अपने को अलग कर लिया है और अब उनकी जगह रितिक रोशन को इंट्री मिल गई है। बताया जा रहा है कि साल 2005 में आई बोनी कपूर प्रोड्यूस इस फिल्म के दूसरे भाग के लिए हाल ही में बज़्मी ने रितिक से बात की है और उन्हें ये आइडिया पसंद भी आया है। हालांकि अब तक इस बारे में को भी ऑफिशियन कन्फर्मेशन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: आर्यन का बेटा है अबराम, सुनकर बेकाबू हो गए थे पापा शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान की कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही शनिवार को आईपीएल में मुंबई इंडियन से हार गई लेकिन इडेन गार्डन पर मौजूद किंग खान अपने फैंस करना नहीं भूले। इस बार वो अपने छोटे बेटे अबराम को लेकर आये थे। मैदान पर खूब दौड़ लगाई और बेटे के साथ मस्ती भी की। हाल ही में शाहरुख़ ने खुलासा किया था कि उनका परिवार तब बहुत डिस्टर्ब हो गया था जब अबराम के जन्म के बाद कहा गया कि वो उनके बेटे आर्यन का ' लव सन ' यानि बेटा है।

18 साल बाद मिलन

मनीषा कोइराला के लिए बीते साल मुश्किलों में गुज़रे हैं लेकिन अब उनके लिए खुशियां मनाने के दिन हैं और इसी सिलसिले में वो कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी अपनी आने वाली फिल्म डियर माया के प्रमोशन के लिए। उनके पहली बार आने से कपिल तो खुश थे लेकिन शो में सरला का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती लिए कुछ ज़्यादा ही ख़ुशी थी क्योंकि उनका 18 साल बाद अपनी सीनियर को-स्टार मनीषा से मिलन हो रहा था। साल 1999 में आई फिल्म मन में सुमोना ने मनीषा के साथ काम किया था। दोनों में सेट पर पुराने दिनों को याद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं।

प्रभास की हिरोइन बनेगी कटरीना

इन दिनों बाहुबली प्रभास का जलवा है। अब वो अपनी 150 करोड़ की लागत से बनने वाली फिल्म साहो में भी कमाल दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ को कास्ट किया जा सकता है और इस बार में मेकर्स कैट से बात कर रहे हैं। वैसे अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है लेकिन कैट के पास साहो में काम करने के लिए डेट्स होंगी क्या ? फिलहाल वो सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है की शूटिंग कर रही हैं और उसके बाद उनको अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में काम करना है।

बच्चन क्यों न बेचें तेल

अमिताभ बच्चन इन दिनों एड में दिमाग को कूल कूल करने वाले तेल को एंडोर्स करते नज़र आ रहे हैं लेकिन बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में आईएमएस के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय नाथ मिश्रा ने बिग बी से दिमाग को ठंडा करने का दावा करने वाले तेल का एड न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर बच्चन से अपील की है कि ऐसे तेल में बहुत ज़्यादा कपूर होता है जिससे दिमाग की नसें कमजोर पड़ जाती हैं और आखों की रौशनी भी कम हो जाती है। इसकी एक रिपोर्ट केंद सरकार को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: परदेस में दो बाहुबलियों का मिलन , 500 करोड़ में होगा बड़ा धमाका

विवेक का नेक काम

विवेक ओबराय , सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों को 25 मकान भेंट करेंगे। ये फ्लैट्स महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बन रहे एक प्रोजेक्ट से दिए जाएंगे। इनमें से तीन फ्लैट छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए तीन जवानों के परिवारों को मिलेंगे। अक्षय कुमार भी इन दिनों जवानों के परिवारों की मदद के लिए भारत के वीर नाम की वेबसाइट के जरिये आर्थिक मदद का इंतज़ाम कर रहे हैं।

कोलकाता में बच्चन का मंदिर

अमिताभ बच्चन के भक्तों ( फैंस ) ने कोलकाता में उनके लिए एक मंदिर बना कर बिग बी की प्रतिमा स्थापित की है। 25 किलो की छह फुट दो इंच की फाइबर ग्लास में बनी प्रतिमा का लुक बिग बी के सरकार वाले किरदार से लिया गया है। करीब एक लाख रूपये की लागत से बनाई गई इस मूर्ति को कोलकाता में स्थापित करने के साथ आरती भी की गई।

14 वीं बार असली शादी

टीवी शो महिसागर और बिंद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा में लीड एक्टर संदित तिवारी ने सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल प्रियंकोना दस के साथ शादी कर ली है।दोनो छह साल से रिलेशनशिप में थे। शादी परम्परागत तरीके से गुवाहाटी में हुई। संदित के मुताबिक इससे पहले उन्होंने 13 बार परदे पर शादी की है लेकिन वो एक्टिंग थी पर ये वाली असली है।

यह भी पढ़ें: ये मेरी पिच्चर है, जब बच्चन पर ऐसे चिल्लाये मनमोहन देसाई

और हॉट हुई दिशा पटानी

टाइगर श्रॉफ की खास दोस्त दिशा पटानी अक्सर सोशल मीडिया में अपनी हॉट तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी एक फैशन मैगजीन में भी कवर पर तस्वीर छपी है। दिशा को फिल्म एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी में उनके काम के लिए लाइक किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।