विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' के ट्रेलर ने बनाया ये रिकॉर्ड!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 04:53 PM (IST)

इंडस्ट्री की तरफ से भी शिवाय के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन और स्टंट्स की खूब तारीफ हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेलर ने भी रिकॉर्ड बना दिया है। इंटरनेट पर रिलीज के महज 3 दिन में इस ट्रेलर को 12 मिलियन बार देखा जा चुका है।

'शिवाय' की टीम के मुताबिक ये आंकड़ा यू-ट्यूब और फेसबुक को मिलाकर है। दावा ये भी किया जा रहा है, कि तीन दिन में इतने व्यूज इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को नहीं मिले हैं। 16 अगस्त तक 'शिवाय' के ट्रेलर को 25 मिलियन से ज्यादा बार यू-ट्यूब और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा चुका है। वहीं, इंडस्ट्री की तरफ से भी शिवाय के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन और स्टंट्स की खूब तारीफ हो रही है।

इस इंटरनेशनल फिल्ममेकर शिवाय के ट्रेलर को बताया हॉलीवुड से बेहतर

इस साल दीवाली पर रिलीज हो रही 'शिवाय' से सायशा सैगल डेब्यू कर रही हैं।