विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर धड़का देगा आपका दिल

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 09:43 AM (IST)

जोया अख्तर की अगली निर्देशित फिल्म 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह लीड रोल्स में हैं। फिल्म के ट्रेलर में कमल मेहरा (अनिल) और नीलम मेहरा (शेफाली) अपने बच्चों आयशा (प्रियंका) और

News Article Hero Image

मुंबई। जोया अख्तर की अगली निर्देशित फिल्म 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह लीड रोल्स में हैं।

कभी देखा है आलिया भट्ट को ऐसे पोज में...

फिल्म के ट्रेलर में कमल मेहरा (अनिल) और नीलम मेहरा (शेफाली) अपने बच्चों आयशा (प्रियंका) और कबीर (रणवीर) को लेकर काफी परेशान नज़र आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक पंजाबी परिवार की है जो क्रूज ट्रिप पर जाता है। परिवार में सबके पास सब कुछ है लेकिन अपनी जिंदगी में कोई भी खुश नहीं है। आयशा अपनी शादी से खुश नहीं हैं तो कबीर अपनी शादी को लेकर सीरीयस नहीं हैं। इस क्रूज ट्रिप के दौरान सब करीब आते हैं।

जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

फिल्म में फराह अली (अनुष्का) और सनी गिल (फरहान) भी अहम किरदारों में हैं। राहुल बोस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में हैं, जो प्रियंका के पति का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में जबरदस्त सीन्स और डायलॉग्स की भरमार है। ट्रेलर देखने के बाद आपके लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।

'कंगना रनौत नहीं निभा सकतीं मीना कुमारी का किरदार'