विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर आउट, वीडियो देखें!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 11 Aug 2016 12:32 PM (IST)

ट्रेलर का वीडियो तो और भी दिलचस्प है। इसे देखने पर आपको किसी हॉलीवुड जॉम्बी फिल्म का अहसास होगा। रणवीर किसी मसीहा की तरह एंट्री मारते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की मेगा बजट एक्शन फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले बड़े रहस्मयी अंदाज में इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया में दी थी, और अब ट्रेलर के साथ इस मसाला फिल्म का सीक्रेट आउट हो गया है।

रणवीर सिंह ने जो पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया है, वो दरअसल एक मसाला ब्रांड के लिए है, जिसे रणवीर एंडोर्स करते हैं। इसे बिल्कुल किसी फिल्म के अंदाज में बनाया गया है। आग उगलते हुए पोस्टर पर रणवीर हाथ में गन थामे दिख रहे हैं, और उनका कॉस्ट्यूम भी कमाल का है। रणवीर ने इसके केप्शन में लिखा है- धमाका।

धूम-4 से अभिषेक-उदय की छुट्टी, इस एक्टर ने किया रिप्लेस

ट्रेलर का वीडियो तो और भी दिलचस्प है। इसे देखने पर आपको किसी हॉलीवुड जॉम्बी फिल्म का अहसास होगा। रणवीर वीडियो में किसी सेवियर की तरह एंट्री मारते हैं। तमन्ना भाटिया भी इस ट्रेलर में उनके साथ दिख रही हैं।