विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार के गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त' को इतने साल बाद किया जाएगा...

By ShikhasEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 07:15 AM (IST)

...और अब बारी है अक्षय कुमार के गाने तू चीज़ बड़ी है मस्त की।

अक्षय कुमार के गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त' को इतने साल बाद किया जाएगा...
अक्षय कुमार के गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त' को इतने साल बाद किया जाएगा...

मुंबई। 90s के गानों का एक बार फिर चलन आम हो गया है। नई धुन और आज के ज़माने के बीट्स के साथ 90s के आइकोनिक गानों को रिक्रिएट किया जाने लगा है। लैला मैं लैला, तम्मा तम्मा और अब बारी है अक्षय कुमार के गाने तू चीज़ बड़ी है मस्त की। जी हां, मोहरा फ़िल्म के इस सुपरहिट गाने को रिक्रिएट किया जाएगा।

इस गाने पर लोग आज भी थिरकते है और जब इसपर लगेगा नई बीट्स का तड़का तो ना जाने क्या होगा। आपको बता दें कि यह गाना अब्बास मस्तान की आने वाली फ़िल्म मशीन के लिए रिक्रिएट किया जाने वाला है। अक्षय कुमार और रवीना टंडन के इस गाने पर अब न्यूकमर मुस्तफा और किआरा अडवाणी ठुमके लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने बता दी तापसी पन्नू की अगली फ़िल्म 'नाम शबाना' की कहानी

इस गाने में मुस्तफा भी अक्षय कुमार की तरह डार्क ग्लासेज पहने दिखाई देंगे। इस गाने को बोस्को कोरियोग्राफ करेंगे। अब्बास मस्तान ने कहा है कि गाने के बन जाने के बाद इसे सबसे पहले अक्षय कुमार को दिखाया जाएगा। मज़े की बात यह है कि इस गाने को पहले उदित नारायण ने गाया था और इस बार भी वही गाएंगे बस फीमेल वौइस् कविता कृष्णामूर्ति नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ होंगी। मशीन एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म होगी जो 17 मार्च 2017 को रिलीज़ होगी।

वैसे, क्या आप गाने 'तू चीज़ बड़ी है मस्त' के रीमेक के लिए एक्साइटेड है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।