विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ट्यूबलाइट' हीरोइन Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 02:29 PM (IST)

पिछले साल लद्दाख में 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया के ज़रिए इसका खुलासा हुआ, कि ज़ू ज़ू फ़िल्म में फ़ीमेल लीड रोल में हैं।

'ट्यूबलाइट' हीरोइन Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर
'ट्यूबलाइट' हीरोइन Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर

मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' इस ईद पर दर्शकों के बीच पहुंच रही है। इस फ़िल्म में सलमान के अपोज़िट चाइनीज़ एक्ट्रेस Zhu Zhu हैं। सलमान, इन दिनों सोहेल के साथ जमकर फ़िल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन Zhu Zhu की झलक ट्रेलर और गानों में ही दिखाई दे रही है। उन्हें प्रमोशनल केंपेन का हिस्सा नहीं बनाया गया है। सोमवार को फ़िल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट मतिन रे टैंगु को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया गया। इसके बाद Zhu Zhu के आने की संभावना लगभग ख़त्म हो गयी है।

आपको बता दें कि Zhu Zhu की इस फ़िल्म में एंट्री को भी काफ़ी छिपाकर रखा गया था। पिछले साल लद्दाख में 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया के ज़रिए इसका  खुलासा हुआ, कि Zhu Zhu फ़िल्म में फ़ीमेल लीड रोल में हैं। उससे पहले दीपिका पादुकोण समेत तमाम एक्ट्रेसेज़ के नाम 'ट्यूबलाइट' के लिए ख़बरों में तैर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 7 डैशिंग स्टार, जिन्होंने निभाए ट्यूबलाइट किरदार

मौजूदा डेवलपमेंट के मुताबिक़, Zhu Zhu प्रमोशन का हिस्सा बन सकती हैं, मगर पिछले कुछ वक़्त में कुछ एक्ट्रेसेज़ ऐसी भी रही हैं, जिन्हें अपनी फ़िल्मों के प्रमोशन से दूर रहना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: कुंडली मिलाने से लेकर प्लेटफॉर्म हील्स तक, जानिए एकता कपूर के 5 जुनून

 

इरफ़ान ख़ान की फ़िल्म 'हिंदी मीडियम' के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। फ़िल्म में इरफ़ान के अपोज़िट पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर थीं। रिलीज़ के बाद उनके काम की सभी ने तारीफ़ की, मगर सबा को इंडिया आकर 'हिंदी मीडियम' को प्रमोट करने का मौक़ा नहीं मिला। सबा के पाकिस्तानी होने की वजह से उन्हें प्रमोशंस से दूर रखा गया, ताकि फ़िल्म की रिलीज़ बाधित ना हो।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर बने मनमोहन, संसद से फ़िल्मी सेट कर सियासत की तस्वीरें

 

इससे पहल शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' की लीडिंग लेडी माहिरा ख़ान भी प्रमोशंस का हिस्सा नहीं बन सकीं। माहिरा को भी हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच टेंशन की वजह से प्रमोशन से दूर रहना पड़ा। माहिरा ने इसको लेकर अफ़सोस भी जताया। हालांकि किंग ख़ान के साथ उन्हें दुबई में फ़िल्म प्रमोट करने का मौक़ा ज़रूर मिला। 

यह भी पढ़ें: डिस्को-डांसर से मुन्ना माइकल तक, डांस है इन फ़िल्मों की जान

'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य किरदार निभाए थे। फ़िल्म में बेबो को उन्हें दिलजीत दोसांझ के अपोज़िट कास्ट किया गया था। मगर, शुरुआत की कुछ इवेंट्स का हिस्सा बनने के बाद करीना ने प्रमोशंस से किनारा कर लिया। यहां तक कि जब फ़िल्म के टाइटल को लेकर कंट्रोवर्सी हुई, तो भी वो चुप रहीं।

यह भी पढ़ें: राब्ता की रिलीज़ से पहले सुशांत-कृति पहुंचे गुरद्वारे, माथा टेककर मांगी दुआ

लीडिंग लेडीज़ के ग़ैरहाज़िरी शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'फ़ैन' के प्रमोशंस के दौरान भी नोटिस की गई। शाह रुख़ ने फ़िल्म में डबल रोल निभाया। उनके सुपरस्टार वाले किरदार के साथ वलूशा डिसूज़ा नज़र आईं, जबकि फ़ैन वाले करेक्टर के साथ श्रिया पिलगांवकर थीं। 'फ़ैन' के प्रमोशंस के दौरान ये दोनों एक्ट्रेसेज़ नदारद रहीं। अकेले किंग ख़ान ने फ़िल्म को प्रमोट किया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।