यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tubelight trailer: यकीन दिलाने आए सलमान, साथ में लाए शाहरुख़ खान
फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद के अवसर पर रिलीज़ होने वाली है।

मुंबई। इंतजार खत्म हुआ और सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर गुरुवार की रात को रिलीज़ कर दिया गया। कबीर खान की यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।
फिल्म को लेकर गुरुवार की शाम को हुए एक इवेंट में सलमान, सोहेल और कबीर खान पहुंचे थे जहां पर ट्रेलर दिखाया गया था। फिल्म भारत और चाइना के बीच हुए युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सलमान खान इस फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे। चाइनीज एक्ट्रेस झू झू इस फिल्म के जरिए पहली बॉलीवुड फ़िल्म में एंट्री कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान और सोहेल दोनों भाइयों के बीच की बॉन्डिंग और केमेस्ट्री को अॉनस्क्रीन देखने का मौका मिलेगा। ट्रेलर में आप देख पाएंगे कि किस प्रकार सलमान अपने भाई सोहेल को बचाने के लिए बहुत सारा यकीन इकठ्ठा करने निकल पड़ते हैं। सलमान को कुछ लोग ट्यूबलाइट कह कर उनका मज़ाक उड़ाते हैं। ट्रेलर में ओमपुरी भी दिखाई दे रहे हैं जो सलमान को प्रेरित करते हैं और कहते हैं अगर इंसान के दिल में यकीन हो तो वो चट्टान भी हिला सकता है। वहीं ट्रेलर के आखिर में शाहरुख़ भी हैं। तो अब तो आपको यकीन हो ही गया कि सलमान की इस फिल्म में शाहरुख़ भी हैं।
यह भी पढ़ें: जब जेल में सलमान से मिलने गए थे सलीम और कहा था पठान कभी रोते नहीं हैं
गौरतलब है कि इस साल ईद के अवसर पर 23 जून को रिलीज़ होने वाली 'ट्यूबलाइट' कबीर खान के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है।
इससे पहले इस जोड़ी ने 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

