विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुषार कपूर जब अपने एक साल के सुपरक्यूट बेटे लक्ष्य के साथ मार्केट में कुछ यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 08:52 AM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 09:48 AM (IST)

आम तौर पर किसी सेलेब्स पिता की ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं। ऐसे में आप समझ सकते ...और पढ़ें

तुषार कपूर जब अपने एक साल के सुपरक्यूट बेटे लक्ष्य के साथ मार्केट में कुछ यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें
तुषार कपूर जब अपने एक साल के सुपरक्यूट बेटे लक्ष्य के साथ मार्केट में कुछ यूं आये नज़र, देखें तस्वीरें

मुंबई। हम सब जानते है कि तुषार कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन, तुषार एक प्यारे से बेटे के पिता हैं। उनके बेटे का नाम है लक्ष्य। लक्ष्य का जन्म पिछले साल ही 1 जून को हुआ था। बीते गुरुवार उनके पहले जन्मदिन पर तुषार ने अपने घर कृष्णा पर एक शानदार पार्टी दी थी। बहरहाल, आप देख सकते हैं मंगलवार को तुषार अपने नन्हें बेटे लक्ष्य के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किये गए।

आपको बता दें कि लक्ष्य तुषार के सरोगेट चाइल्ड हैं। उनसे पहले भी आमिर ख़ान, शाह रुख़ ख़ान से लेकर हाल ही में करण जौहर तक आईवीएफ तकनीक के जरिए पिता बन चुके हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं लक्ष्य कितने क्यूट लग रहे हैं!

यह भी पढ़ें: करीना के घर पहुंचे सारा अली ख़ान और हर्षवर्धन कपूर, हैप्पी मूड में आये नज़र, देखें तस्वीरें

पिछले दिनों तुषार ने एक बात चीत में कहा भी कि लक्ष्य उनकी ज़िंदगी हैं। लक्ष्य के दादा जीतेंद्र के साथ भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुकी हैं। जीतेंद्र भी अपने इस पोते से बहुत प्यार करते हैं। इन तस्वीरों में आप तुषार के केयरिंग डैड के रूप को देख पा रहे हैं।

बता दें, कि 7 जून यानी कि बुधवार को एकता कपूर का बर्थडे भी होता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि तुषार कपूर लक्ष्य की एकता बुआ के लिए कोई गिफ्ट वगैरह लेने को निकले हों?

यह भी पढ़ें: जब डिनर पर मिले सारा, अमृता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत, देखें तस्वीरें

आम तौर पर अपने नन्हें बेटे के साथ किसी सेलेब्स पिता की ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि तुषार कपूर और उनके बेटे लक्ष्य की ये तस्वीरें कितनी स्पेशल हैं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।