विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड से रेप के आरोप में गिरफ्तार ये टीवी अभिनेता!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 01:33 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 01:54 PM (IST)

ओशिवारा पुलिस ने टीवी अभिनेता अह्वान कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आह्वान की गर्लफ्रेंड ने अभिनेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ओशिवारा पुलिस ने टीवी अभिनेता अह्वान कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आह्वान की गर्लफ्रेंड ने अभिनेता पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता इंडस्ट्री की ही एक अभिनेत्री है।

एक सूत्र ने बताया, 'अह्वान शादी का झांसा देकर अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में आए थे। लेकिन जब उन्होंने आह्वान को अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी तो उन्होंने गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया और रिश्ता खत्म कर दिया।'

31 वर्षीय पीड़िता इससे पहलेे भी इसी पुलिस स्टेशन में आह्वान उर्फ मनीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी है। पीड़िता को अपना मुंह बंद रखने के लिए इंडस्ट्री के लोगों से धमकियां भी मिल चुकी हैं।

एफआईआर के मुताबिक आह्वान और अभिनेत्री की मुलाकात 2011 में एक टीवी सीरियल के सेट पर हुई थी। अह्वान ने उन्हें प्रपोज किया और धीरे-धीरे वो रिलेशनशिप में आ गए।

12 फरवरी 2012 को आह्वान ने उन्हें अंधेरी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां उनका गर्भपात किया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड में आह्वान का नाम अभिनेत्री के पति के तौर पर लिखा है।

पीड़िता ने कहा, 'उन्होंने मुझे और मेरे पैरेंट्स से वादा किया कि वो मुझसे शादी करेंगे। जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मैंने उन्हें कोर्ट में शादी करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने मुझे धमकी देना और मेरा उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझपर गर्भपात करने का भी दबाव बनाया और मुझे इसके बजाए अपने करियर पर ध्यान लगाने के लिए कहा।'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'बाद में उन्होंने कहा कि वो मुझसे शादी नहीं कर सकते क्योंकि हमारी कुंडलियां नहीं मिलती। जब मैंने उनपर शादी करने का दबाव बनाया तो उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को गालियां देना शुरू कर दिया।'

22 नवंबर 2014 को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष बेले ने कहा, 'आरोपी हमारी हिरासत में है। हम तथ्य और रिकॉर्ड से बैकग्राउंड पता कर रहे हैं। और उचित जांच की जाएगी।'

पढ़ेंः ये क्या! वीना मलिक को 26 साल की जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।