विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा गुरमीत राम-रहीम के जेल जाने पर कीकू शारदा की पहली 'प्रतिक्रिया'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 02:53 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 11:47 AM (IST)

एक टीवी कार्यक्रम में कीकू ने बाबा राम रहीम का गेटअप लेकर उनकी फ़िल्म एमएसजी2 के एक सीन का मज़ाक ...और पढ़ें

बाबा गुरमीत राम-रहीम के जेल जाने पर कीकू शारदा की पहली 'प्रतिक्रिया'
बाबा गुरमीत राम-रहीम के जेल जाने पर कीकू शारदा की पहली 'प्रतिक्रिया'

मुंबई। अपने आश्रम की दो साध्वियों के साथ रेप करने के मामले में बाबा गुरमीत राम-रहीम को दोषी करार देते हुए सज़ा सुना दी गयी है और अब वो जेल में हैं। गुरमीत के सलाख़ों के पीछे पहुंचते ही सब टीवी एक्टर कीकू शारदा के रिएक्शन का इंतज़ार करने लगे। मगर, कीकू इस मामले में कुछ भी सीधे कहने से बच रहे हैं और इशारों में अपनी बात कह रहे हैं।

कीकू ने बुधवार को एक ट्वीट किया, जिसमें कहा गया, मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहा हैं, लेकिन आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किये बिना नहीं रह सकता। मेरे साथ खड़ा रहने के लिए शुक्रिया। इसके बाद कीकू ने हैशटैग कर्मा लिखा है। इस ट्वीट में कीकू ने कहीं भी गुरमीत राम-रहीम केस का ज़िक्र नहीं किया है, लेकिन जिस तरह लिखा है, उससे यहीं निष्कर्ष निकलता है कि कीकू इसे कर्मों का फल बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में रहा है बाबा राम-रहीम का जलवा, टीवी एक्टर को भिजवा चुके हैं जेल

आपको बता दें कि एक टीवी कार्यक्रम में कीकू ने एक कॉमिक एक्ट किया था, जिसमें उन्होंने बाबा राम रहीम का गेटअप लेकर उनकी फ़िल्म एमएसजी2 के एक सीन का मज़ाक उड़ाया था। इस मामले में बाबा के समर्थकों ने उनके ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवा दी, जिसके बाद कीकू को हरियाणा पुलिस ने मुंबई से गिरफ़्तार किया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कीकू को कुछ दिन जेल में रहना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें: हेट स्टोरी 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये पंजाबी एक्ट्रेसस, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बाबा गुरमीत राम रहीम की सज़ा तय होने के बाद भी कीकू ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सीधे किसी का नाम लिये बिना चाइनीज़ मील के बहाने खिंचाई की थी। कीकू ने लिखा था, मोनो सोडियम ग्लूटामेट के बिना चाइनीज़ मील का आनंद ले रहा हूं। बता दें कि मोनो सोडियम ग्लूटामेट को शॉर्ट में एमएसजी कहा जाता है। बाबा राम रहीम ख़ुद को एमएसजी यानि मैसेंजर ऑफ़ गॉड कहते थे।  

यह भी पढ़ें: एक मिसाल है इनकी ज़िंदगी, जानें साहब की दीवानी सायरा की जीवन यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।