विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ को गैस निकालने की ये कैसी सलाह दे डाली ट्विंकल खन्ना ने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 26 Mar 2017 08:25 AM (IST)

मिसेज़ फनीबोन्स के नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर के शो में भी उन्होंने ऐसे कई बयान दिए थे जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी।

योगी आदित्यनाथ को गैस निकालने की ये कैसी सलाह दे डाली ट्विंकल खन्ना ने
योगी आदित्यनाथ को गैस निकालने की ये कैसी सलाह दे डाली ट्विंकल खन्ना ने

मुंबई। लगता है उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बॉलीवुड कुछ ज़्यादा ही सजग हो गया है। अभी शिरीष कुंदर की आपतिजनक टिपण्णी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूपी सीएम को पेट से गैस निकालने वाला आसान करने की सलाह दे डाली।

दरअसल ट्विंकल दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी एक समिट में गई थीं जहां उनसे योगी आदित्यनाथ और उनके महिलाओं पर दिए गए बयानों पर राय पूछी गई। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उन्हें इस तरह के आसान करने चाहिए जिससे गैस को निकालने में मदद मिलती हो। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने तो फैशन में भी बदलाव लाया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट का ज़िक्र करते हुए कहा जिसमें ट्विंकल ने लिखा है कि दीवारों के पेंट बनाने वाली कंपनी को आकर्षक केसरिया नाम के नए रंग की घोषणा कर देनी चाहिए। बता दें कि ट्विंकल, योगी आदित्यनाथ के कपड़ों की बात कर रही थीं जो सैफरन कलर पहनते हैं।

FIR के बाद शिरीष कुंदर ने मांगी माफ़ी , यूपी सीएम पर किया था कमेंट 

मिसेज़ फनीबोन्स के नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर के शो में भी उन्होंने ऐसे कई बयान दिए थे जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। ट्विंकल इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को प्रोड्यूस कर रही हैं जो सस्ते सेनेटरी नैपकिन बनाने वाले की कहानी पर आधारित है।