विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार की बेटी ने अपने बर्थडे पर देखें कैसे बना दिया उन्‍हें 'मगरमच्‍छ'

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2016 12:27 PM (IST)

अक्षय कुमार अपनी बेटी से बेहद प्‍यार करते हैं और व्‍यस्‍त होने के बावजूद उसे पूरा समय देते हैं। नितारा के बर्थडे पर उन्‍होंने मिलकर पूल पार्टी की, जिसे देखकर आप भी मुस्‍कुरा उठेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। अक्षय कुमार को फैमिली मैन माना जाता है। कितने भी व्यस्त हों, मगर अपनी पत्नी और बच्चों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। इन दिनों खास तौर से अपनी बेटी नितारा के साथ काफी कूल समय बिताते नजर आ रहेे हैं, आज उसका बर्थडे है और पता है अपनी बेटी के लिए अक्षय मगरमच्छ व जोकर तक बन गए। मगर उनके लिए ये सब मायने नहीं रखता, उन्हें तो सिर्फ अपनी बेटी के चेहरे पर खुशी चाहिए। अब इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़ा। वैसे भी आज तो नितारा का स्पेशल डे है और इसलिए अक्षय इसे और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।

अक्षय और उनकी बेटी नितारा के बीच के है बेहद खास रिश्ता, देखें तस्वीरें

इस खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस की बहन की भी बॉलीवुड में हो गई एंट्री!

ट्विंकल खन्ना, नितारा और अक्षय के बीच यादगार पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार चौथे बर्थडे पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'नितारा ने डैडी को मगरमच्छ बना दिया।' इस तस्वीर में नितारा पापा की पीठ पर मस्ती करती नजर आ रही है।

वहीं अक्षय ने भी नितारा के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की है और इसके साथ लिखा है, 'कभी वो मुझे मगरमच्छ बना देती है तो कभी अपना जोकर। ये चीजें हम करते हैं, मगर स्माइल सब कुछ कीमती बना देती है।'

आपको बता दें कि अक्षय, नितारा के पापा होने की पूरी जिम्मेदारियां निभाते हैं। नितारा को पढ़ाते, उसके साथ खेलते, छोटी-छोटी मस्तियां करते, सुकून के पल बिताते कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। नितारा के अलावा अक्षय और ट्विंकल का एक बेटा भी है।

दिलों पर राज करने आ रही है ये नई 'नागिन', सांपों के बारे में बदल देगी सोच!