विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विंकल खन्‍ना को एक शख्‍स कर रहा था बेहद परेशान, दिया ये करारा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 07:32 PM (IST)

मौजूदा समय में भले ही नारी सशक्तिकरण की बातें की जाती हों, मगर अब भी ऐसे कई दकियानूूसी सोच पुरुषों के दिमाग में भरे हुए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो चुकी हैं, मगर काफी सक्रिय हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करने के साथ ही किताबें भी लिखने लगी हैं और कई मौकों पर उन्होंने अपने तर्क व बातों से लोगों का दिल जीता है। इस बार भी उन्होंने जो किया और कहा है, उससे लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार दोगूना हो जाएगा।

VIDEO: 'शिवाय' के लिए इस हद तक गुजर गए अजय देवगन, चौंक जाएंगे देख कर!

मौजूदा समय में भले ही नारी सशक्तिकरण की बातें की जाती हों, मगर अब भी ऐसे कई दकियानूूसी सोच पुरुषों के दिमाग में भरे हुए हैं। ऐसे ही एक महाशय ट्विंकल को बार-बार ट्वीट कर परेशान करने लग गए कि उनकी अक्षय कुमार से शादी हो चुकी है, इसलिए अब उनका नाम ट्विंकल खन्ना नहीं बल्कि ट्विंकल कुमार होना चाहिए। अब इसका ट्विंकल ने करारा जवाब दिया है।

तस्वीरें: पता है आलिया भट्ट इनके लिए पहुंच गईं सात समंदर पार आैर की जमकर पार्टी

कई ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा है कि बहुत से लोग मुझसे यह कहते हैं, लेकिन इतने कड़े तौर पर नहीं जितना इस सज्जन व्यक्ति ने कहा है। ट्विंकल ने कहा कि मेरा नाम हमेशा खन्ना ही रहेगा।

आपको बता दें कि ट्विंकल को अक्षय कुमार से शादी किए 15 साल हो चुके हैं और अब दोनों के दो प्यारे बच्चे आरव और नितारा हैं।