विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो जेल जाने से बच जाएंगी ये अभिनेत्रियां?

By Edited By:
Published: Wed, 04 Dec 2013 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2013 12:57 PM (IST)

काले हिरण के शिकार मामले के चश्मदीद गवाह पूनमचंद ने मामले की अभियुक्त फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और तब्बू को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। काले हिरण के शिकार मामले के चश्मदीद गवाह पूनमचंद ने मामले की अभियुक्त फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और तब्बू को पहचानने से इन्कार कर दिया है। हालांकि पहले पूनम ने कहा था कि वे मामले के आरोपियों को पहचान जाएंगे, लेकिन जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, तब पूनम ने उन्हें पहचान नहीं पाए।

पढ़ें : कोर्ट नहीं पहुंचे सलमान, सैफ समेत बाकी चार पर आरोप तय

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जब दोनों अभिनेत्रियों को जोधपुर अदालत में पेश किया तो पूनम ने दूसरी अभिनेत्री के बारे में कहा कि वे तो तब्बू की तरह दिखती हैं, लेकिन दावपे के साथ कहना मुश्किल है। बहुत करीब से देखने के बाद पूनम ने कहा कि उन्होंने जीप में बैठे किसी भी व्यक्ति का कद ध्यान से नहीं देखा था।

गौरतलब है कि मामले में गवाहों द्वारा पहचाने जाने के लिए बचाव पक्ष ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और तब्बू को सोमवार को यहां एक अदालत में पेश किया। इन दोनों के अलावा अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान और नीलम भी इस मामले में आरोपी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।