विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर की इस फिल्‍म के 16 साल पूरे होने का ट्विटर पर मना जश्‍न

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 30 Apr 2015 06:18 PM (IST)

अभिनेता आमिर खान की सुपरहिट फिल्‍म 'सरफरोश' के 16 साल पूरे हो गए हैं और ट्विटर पर उनके फैंस इसका जोरदार तरीके से जश्‍न मनाने में लगे हैं। हर कोई उनकी इस फिल्‍म को लेकर ट्वीट करने में बिजी है और फैंस इसका सीक्‍वेल तक बनाने की मांग कर बैठे

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'सरफरोश' के 16 साल पूरे हो गए हैं और ट्विटर पर उनके फैंस इसका जोरदार तरीके से जश्न मनाने में लगे हैं। हर कोई उनकी इस फिल्म को लेकर ट्वीट करने में बिजी है और फैंस इसका सीक्वेल तक बनाने की मांग कर बैठे हैं।

सलमान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आमिर खान की यह शानदार फिल्म 1999 में आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने एक पुलिस अफसर अजय सिंह राठौर की भूमिका निभाई थी, जो सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है। इस फिल्म में उनके साथ सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अमिताभ बच्चन अपने पिता के लिए बनाने जा रहे हैं वेबसाइट

इस फिल्म में आमिर खान और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया गाना 'जो हाल दिल का' कैसे भुलाया जा सकता है। ट्विटर पर फैंस ने इस गाने को भी याद किया और इसी बहाने इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज देने वालीं अल्का याग्निक को भी याद किया गया। इस फिल्म को जॉन मैथ्यू मैथन ने निर्देशित किया था। उनकी यह पहली ही फिल्म थी और इस फिल्म की कहानी को लिखने में पूरे सात साल गए थे।