विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन साल और पांच फिल्मों के बाद सलमान खान ने बनाई सबसे छोटी फिल्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:29 AM (IST)

सूत्रों के मुताबिक फिल्म में से 14 मिनिट काटे जाने के पीछे नीतिगत फैसला रहा है। ये सलमान खान की ...और पढ़ें

तीन साल और पांच फिल्मों के बाद सलमान खान ने बनाई सबसे छोटी फिल्म
तीन साल और पांच फिल्मों के बाद सलमान खान ने बनाई सबसे छोटी फिल्म

मुंबई। सलमान खान फटाफट एक्शन के मास्टर हैं। फिल्म को सुस्त नहीं होने देते और ना ही ज़्यादा टाइम खाते हैं लेकिन हाल के वर्षों में सलमान की फिल्मों की अवधि में बड़ा बदलाव आया था। फिल्में रनिंग टाइम में बड़ी हो रही थीं लेकिन दबंग अब हाल के वर्षों के सबसे काम अवधि की फिल्म लेकर आया है।

नाम है - ट्यूबलाइट। जी हां। कबीर खान की इस ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ हो रही ट्यूबलाइट सिर्फ दो घंटे 16 मिनिट की फिल्म है। फिल्म को पहले दो घंटे और 35 मिनिट का रनिंग टाइम दिए जाने के लिये सेंसर में भेजा जाना था लेकिन बाद में सलमान खान एन्ड टीम ने अपना फैसला बदल लिया। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में से 14 मिनिट काटे जाने के पीछे नीतिगत फैसला रहा है। ये सलमान खान की पिछले तीन वर्षों में आई सबसे कम अवधि की फिल्म है। आइये आपको बता देते हैं कि सलमान खान स्टारर फिल्में अब तक सिनेमाघरों में कितने समय के लिए स्क्रीन की गई हैं-

* साल 2016 में अनुष्का शर्मा के साथ आई सलमान खान की फिल्म सुल्तान दो घंटे 50 मिनिट की थी।

* साल 2015 में सोनम कपूर के साथ आई फिल्म प्रेम रतन धन पायो 3 घंटे चार मिनिट की थी। इसे सलमान की लंबी अवधि की फिल्मों में से एक माना जाता है।

* साल 2015 में करीना कपूर के साथ आई बजरंगी भाईजान दो घंटे 43 मिनिट की थी।

* साल 2014 में जैकलिन फर्नांडिस के साथ आई किक दो घंटे 26 मिनिट लंबी थी।

* साल 2014 डेज़ी शाह के साथ आई जय हो दो घंटे 22 मिनिट की थी।

यह भी पढ़ें:अमरीका में 330 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी सलमान की ट्यूबलाइट 

 

वैसे आपको बता दें कि ट्यूबलाइट से कम अवधि वाली फिल्मों में 2012 में आई दो फिल्मों का शुमार था। फिल्म एक था टाइगर दो घंटे 13 मिनिट और दबंग 2 दो घंटे पांच मिनिट की थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।