विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिलजीत दोसांझ बने 'फ्लाइंग जट', ख़रीद लिया प्राइवेट जेट

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 21 Apr 2017 12:23 PM (IST)

दिलजीत ने अपनी ख़ुशी बयां करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो जेट के अंदर बैठे हैं और कह रहे हैं...

दिलजीत दोसांझ बने 'फ्लाइंग जट', ख़रीद लिया प्राइवेट जेट
दिलजीत दोसांझ बने 'फ्लाइंग जट', ख़रीद लिया प्राइवेट जेट

मुंबई। इंडियन सेलेब्रिटीज़ अपनी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए महंगी गाड़ियों ख़रीदते हैं, मगर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ कुछ क़दम आगे निकल गए हैं। दिलजीत ने प्राइवेट जेट ख़रीदा है। ऐसे लोगों को जो दिलजीत के बारे में ज़्यादा नहीं जानते, ये ख़बर चौंका सकती है।

दिलजीत ने प्राइवेट जेट के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीटर पर साझा की हैं। दिलजीत ने इसके साथ लिखा है- ''नई शुरुआत प्राइवेट जेट के साथ।'' दिलजीत के अंदाज़े-बयां से लग रहा है, वो काफी ख़ुश हैं। हों भी क्यों ना! उड़ता पंजाब से हिंदी सिनेमा में शानदार पहचान क़ायम करने के बाद उनकी दूसरी फ़िल्म फिल्लौरी कामयाब रही है। वहीं, अब उनका एक इंटरनेशनल टूर भी प्लान हो गया है। ख़बरों के मुताबिक़, अगले महीने वो 6 मई को ड्रीम टूर पर वेंकूवर, 13 मई को एडमांटन, 17 मई को विनिपेग और 22 मई को टोरंटो में परफॉर्म करेंगे।

ये भी पढ़ें: कटप्पा ने जो किया, उसकी सज़ा बाहुबली को मत दो, राजामौली की अपील

दिलजीत अपनी एक्टिंग के अलावा सिंगिंग के लिए भी बेहद मशहूर हैं। पटियाला पैग, प्रॉपर पटोला जैसे गाने देने वाले दिलजीत ने नूर में भी मूव योर लक को आवाज़ दी है, जो काफी पॉप्यूलर हो रहा है। दिलजीत ने अपनी ख़ुशी बयां करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो जेट के अंदर बैठे हैं और कह रहे हैं, Thugs Life, Jet Life। अब आप दिलजीत दोसांझ को 'उड़ता जट' बुला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: राब्ता में राजकुमार राव का लुक देखकर हैरत से चीख उठेंगे