विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बनकर ये एक्टर्स पर्दे पर मचा चुके हैं आतंक

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 19 Sep 2017 05:52 PM (IST)

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा के सीक्वल में दाऊद से प्रेरित किरदार अक्षय कुमार ने निभाया।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बनकर ये एक्टर्स पर्दे पर मचा चुके हैं आतंक
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बनकर ये एक्टर्स पर्दे पर मचा चुके हैं आतंक

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के छोटे भाई इक़बाल कास्कर को ठाणे पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ़्तार कर लिया। इक़बाल पर एक बिल्डर को धमकाने और हफ़्तावसूली का आरोप है। इक़बाल की गिरफ़्तारी के बहाने एक बार उन फ़िल्मों की यादें ताज़ा हो गयी हैं, जिनमें दाऊद की दुनिया पर्दे पर दिखायी गयी थी। दाऊद का किरदार कई एक्टर्स पर्दे पर निभा चुके हैं।

सिद्धांत कपूर दाऊद का रोल निभाने वाले ताज़ा एक्टर हैं। दाऊद की बहन हसीना पारकर की बायोपिक हसीना पारकर में सिद्धांत दाऊद के किरदार में हैं, जबकि श्रद्धा हसीना का रोल निभा रही हैं। 

 

अर्जुन रामपाल की डैडी में दाऊद का रोल फ़रहान अख़्तर ने प्ले किया था। डैडी अरुण गवली की बायोपिक फ़िल्म थी, जिसमें दाऊद का रोल ज़्यादा लंबा नहीं था।

पर्दे पर रोमांटिक रोल्स निभाने वाले ऋषि कपूर डी-डे में अंडरवर्ल्ड डॉन बने। ये फ़िल्म दाऊद को भारत लाने की कहानी पर आधारित थी। इरफ़ान ख़ान ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था, जबकि अर्जुन रामपाल एक एक्स आर्मी अफ़सर के किरदार में थे।

मिलन लूथरिया की फ़िल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में इमरान हाशमी ने दाऊद इब्राहिम से प्रेरित रोल निभाया।

अजय देवगन ने राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म कंपनी में दाऊद से प्रेरित किरदार निभाया। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा के सीक्वल में दाऊद से प्रेरित किरदार अक्षय कुमार ने निभाया। शूट आउट एट वडाला में जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे का रोल अदा किया तो इसी फ़िल्म में सोनू सूद का रोल दाऊद इब्राहिम से प्रेरित था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।