विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म देखने के बाद बेड पर बना हैवान

By Test1 Test1Edited By:
Updated: Fri, 27 Feb 2015 06:49 PM (IST)

फिल्मों के असर में लोग फिल्म स्टार्स की हेयर स्टाइल कॉपी करते हैं, उनकी तरह कपड़े पहनते हैं या फिर उस फिल्म के डॉयलाग और गानों पर हाथ आजमाते हैं। लेकिन किसी के सिर पर फिल्म का नशा कुछ इस कदर सवार हो जाए कि वह फिल्म में दिखाए गए

News Article Hero Image

शिकागो। फिल्मों के असर में लोग फिल्म स्टार्स की हेयर स्टाइल कॉपी करते हैं, उनकी तरह कपड़े पहनते हैं या फिर उस फिल्म के डॉयलाग और गानों पर हाथ आजमाते हैं। लेकिन किसी के सिर पर फिल्म का नशा कुछ इस कदर सवार हो जाए कि वह फिल्म में दिखाए गए हैवानियत पर हाथ आजमाने लगे तो इसका अंजाम क्या होगा। शिकागों की एक लड़की को कुछ ऐसा ही झेलना पड़ा, जब उसका दोस्त सेक्स के दौरान हवशी बन गया।

बात दरअसल यह है कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का दोस्त उसके साथ सेक्स के दौरान कामुक फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के किरदार को निभाने लगा। उस युवक ने लड़की के कपड़े उतार कर उसे बुरी तरह पीटा और उसे सेक्सुअली हैरेस किया।

एक विदेशी अखबार में छपी खबर के मुताबिक 19 साल के मोहम्मद हुसैन नाम के इस युवक पर फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' को देखने के बाद हवस का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने शनिवार को अपनी एक फ्रेंड को हॉस्टल में बुलाया और उसके कपड़े उतरवाकर उसे तब तक पीटता रहा जब तक कि वह दर्द से कराह नहीं उठी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि हुसैन के कहने पर उसने अपने कपड़े उतार दिए थे, जिसके बाद उसने उसने बेड से उसके हाथ और पैर बांध दिए। उसने लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और उसके मुंह में टाई ठूंस दी और उसके बाद बेल्ट से उसकी पिटाई की।

पीड़िता ने बताया कि हालांकि उन दोनों के बीच पहले भी सेक्स संबंध बने थे लेकिन वे लोग कपल की तरह नहीं थे। घटना वाले दिन वहां जो भी हुआ उस पर उसकी सहमति से नहीं हुआ था। दोनों एक ही यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। यह सब चल ही रहा था, तभी आरोपी छात्र का रुम पार्टनर वहां आ गया, जिसके बाद मौका देखकर लड़की भाग गई। बाद में जाकर उसने पुलिस में अपनी रिपोर्ट लिखवाई।

'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे', ईएल जेम्स के चर्चित उपन्यास पर आधारित फिल्म है. यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है।