विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ के बारे ये बातें जानकर आप रह जाएंगे हैरान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 16 Jul 2015 02:06 PM (IST)

बॉलीवुड़ एक्ट्रेस कट्रीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 31 साल की हो गई हैं। उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड़ एक्ट्रेस कट्रीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 31 साल की हो गई हैं। उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे।

पूनम पांडे इन दिनों विनोद खन्ना के बेटे को कर रहीं डेट

1. कट्रीना की पहली फिल्म 'बूम' को माना जाता है लेकिन सच यह है कि महेश भट्ट की फिल्म 'साया' में उन्हें एक्टिंग का पहला मौका मिल गया था, लेकिन हिन्दी नहीं बोल पाने के कारण फिल्म नहीं कर पाई थी। कैट की डेब्यू फिल्म 'बूम' 2003 में रिलीज हुई थी।

2. कट्रीना कभी स्कूल नहीं गई, उनकी स्कूलिंग घर पर ही उनके मां द्वारा की गई है। उन्होंने पत्राचार कोर्स से पढ़ाई की है।

3. उन्होंने मदुरई में स्कूल के निर्माण के लिए पैसे जुटाने के लिए 2010 में संगीतकार ए आर रहमान के साथ मिलकर म्यूजिक एलबम रिलीज किया था।

4. वे अभी तक 21 बॉलीवुड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें से उन्होंने छह फिल्में सिर्फ अक्षय कुमार के साथ की है। हिन्दी फिल्मों के अलावा वे तेलुगु और मलयालम फिल्में भी कर चुकी हैं।

5. कट्रीना को अभी तक 23 अवॉर्ड मिल चुके हैं।

6. कट्रीना को पेन्टिंग और शतरंज का शौक है।

7. उनको अंधेरे से डर लगता है और खाने में इंग्लिश फूड बेहद पसंद है।

अनुष्का शर्मा ने फिर की अपने होंठों से छेड़छाड़!