विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, क्‍यों 'कॉमेडी नाइट्स' की 'बुआ' उपासना सिंह ने छोड़ दिया शो

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 13 Jun 2016 08:55 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2016 03:00 PM (IST)

उपासना इन दिनों 'संतोषी मां' सीरियल में नजर आ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वह पिछले 18 सालों से काम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सिंगर मीका सिंह के बाद 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' से उपासना सिंह भी बाहर हो गई हैं। हालांकि 'पिंकी बुआ' के किरदार में नजर आने वालीं उपासना सिंह ने ये शो खुद छोड़ने का फैसला किया है। उपासना ने शो के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उपासना ने बताया कि वह 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, जिसमें विस्तार से बताएंगी कि आखिर क्यों उन्होंने यह शो छोड़ने का फैसला किया है। उपासना ने बताया कि शो की शुरुआत में उनसे जो वादे किए गए थे, वो सभी पूरे नहीं हुए हैं।

माधुरी को लगा डर, संजय की बायोपिक से खुल ना जाए उनका राज!

वहीं एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर के मुताबिक, उपासना सिंह ने शो छोड़ने के पीछे फीस को कारण बताया है। बताया जा रहा है कि उपासना पिछले चार महीने से शो के लिए काम कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ दो दिनों की फीस मिली है। इसलिए उपासना काफी गुस्सा हैं।

तस्वीरें: तब्बू और जूही चावला 'कॉमेडी नाइट लाइव' सेट पर

उपासना इन दिनों 'संतोषी मां' सीरियल में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 18 सालों से काम कर रही हैं, लेकिन इतने बुरे अनुभव उनके किसी प्रोजेक्ट के साथ नहीं रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' को डेड(मृत) तक कह दिया।

यकीन नहीं होता, एक ब्रिज के नीचे खड़े होकर रणदीप बन गए हीरो!

बता दें कि इस शो को पहले कपिल शर्मा होस्ट करते थे। चैनल से उनकी कुछ अनबन हुई, जिसके बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया। इसके बाद शो का होस्ट कृष्णा अभिषेक को बनाया गया। साथ ही शो का नाम 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' रख दिया गया। कपिल के जाने के बाद इस शो को कुछ खास टीआरपी नहीं मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।