विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और सबके सामने ही रोने लगी 'ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती' की हीरोइन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jul 2016 12:32 PM (IST)

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उर्वशी रौतेला खुद को रोक नहीं पाईं और सबके सामने ही रोने लगीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का बॉक्स ऑफिस पर जो बुरा हाल देखने को मिला है, उस बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। रिलीज से पहले ही लीक होने का इस फिल्म को काफी खामियाजा भुगतना पड़ा है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म दो दिन में बमुश्किल पांच करोड़ रुपए ही कमा पाई है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इस फिल्म के मेकर्स के साथ सभी स्टार कास्ट भी बेहद दुखी होंगे।

प्रेग्नेंट करीना कपूर का साफ दिखने लगा है बेबी बंप, देखें तस्वीरें

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह नजारा देखने को भी मिल गया। इसमें विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी के साथ उर्वशी रौतेला भी मौजूद थीं। सभी ने फिल्म के लीक होने को लेकर नाराजगी जाहिर की, मगर उर्वशी तो इस बात पर इतनी इमोशनल हो गईं कि वो खुद को रोक नहीं पाईं और सबके सामने ही उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

गजब...दो घंटे में ही बिक गईं रजनीकांत की इस फिल्म की सारी टिकटें

उर्वशी ने रुंधे गले से ही पायरेसी रोकने की अपील की, ताकि आगे से किसी फिल्म के साथ ऐसा ना हो। उन्होंने कहा, 'हमने एक फिल्म बनाई और पाइरेसी द्वारा इसकी बुरी तरह से हत्या कर दी गई। मगर मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने यह किया है, उन्हें जरूर सजा मिलेगी।'

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' का हुआ इतना बुरा हाल, कमाई जान चौंक जाएंगे आप

उर्वशी ने अपना दर्द बयां करते हुए यह भी कहा, 'मैं 22 साल की एक लड़की हूं, जो फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। जब 'उड़ता पंजाब' लीक हुई थी, तब मुझे टीम के लिए बहुत बुरा लगा था। मगर मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी फिल्म के साथ भी यह हो जाएगा। बहुत से लोग मुझे सोशल मीडिया पर मैसेज कर बोल रहे थे कि उन्हें मेरा रोल पसंद आया, क्योंकि उन्होंने रिलीज से पहले ही यह फिल्म देख ली थी। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि रोउं या हंसू।'

लंबे समय से गायब बॉबी देओल की दाढ़ी से निकला यह राज, क्या जानते हैं आप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।