विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा कपूर को मिला बर्थडे सरप्राइज, अर्जुन कपूर ने किया प्रपोज़... वो भी सरेआम

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 05:41 PM (IST)

अरे, सीधे-सीधे वीडियो बना कर अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

श्रद्धा कपूर को मिला बर्थडे सरप्राइज, अर्जुन कपूर ने किया प्रपोज़... वो भी सरेआम
श्रद्धा कपूर को मिला बर्थडे सरप्राइज, अर्जुन कपूर ने किया प्रपोज़... वो भी सरेआम

मुंबई। श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है और आज ही के दिन उनकी ज़िन्दगी में आने वाला है एक नया मोड़ क्यूंकि उन्हें कर दिया अर्जुन कपूर ने प्रपोज़! जी हां, अर्जुन कपूर जो उनके साथ फ़िल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नज़र आने वालें है...उन्होंने आज सरेआम श्रद्धा से अपने प्यार का इजहार किया है। अरे, सीधे-सीधे वीडियो बना कर अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

नहीं नहीं, वैसा वाला प्रपोज़ नहीं बल्कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' वाला प्रपोज़! दरअसल, अर्जुन ने यह वीडियो श्रद्धा को बर्थडे विश करने एक लिए अपलोड किया है जहां अर्जुन अपने हाफ गर्लफ्रेंड वाले किरदार में श्रद्धा से कह रहे हैं कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने बात को क्लियर करते हुए यह भी कहा कि वैसा वाला प्यार नहीं जो उनके पेरेंट्स समझ रहे है बल्कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' वाला प्यार। hahaha!

इसे भी पढ़ें- 'आशिकी' गर्ल श्रद्धा कपूर से जुड़े ये विवाद जानतें हैं आप

अर्जुन और श्रद्धा चेतन भगत की इस नॉवेल की कहानी पर बनी फ़िल्म में पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म होगी जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई 2017 को रिलीज़ होगी। यहां देखिये कैसे किया अर्जुन ने श्रद्धा को बर्थडे विश-

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।