विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कई साल पहले इस टीवी शो में एंट्री मार चुके थे वरूण धवन, देखें वीडियो

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Mon, 22 Aug 2016 06:18 PM (IST)

तब और अब के वरूण धवन में काफी अंतर है। आंखों पर चश्मा लगाए वरूण वाकई स्टूडेंट दिख रहे हैं। हालांकि उनकी स्माइल आज भी वही है।

News Article Hero Image

मुंबई। वरूण धवन ने अपनी कुछ फिल्मों से ही इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बना ली है। इन दिनों वह ड्रीम टीम टूर पर हैं, और जल्द ही 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

उनकी अब फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हो चुकी है। लेकिन कम लोगों को ही ये जानकारी होगी कि वरूण पहली बार पर्दे पर फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से सामने नहीं आये थे, बल्कि इससे पहले वो छोटे पर्दे के एक शो में शामिल हो चुके थे। फारुक शेख किसी दौर में 'जीना इसी का नाम है' शो होस्ट किया करते थे, जो जीटीवी पर आता था। इस सेलेब्रटी चैट शो में डेविड धवन गेस्ट के रूप में आये थे। उसी शो में वरुण धवन अपने भाई रोहित के साथ शो का हिस्सा बने थे।

रोहित शेट्टी ने बताया, क्यों फ्लॉप हुई दिलवाले, और कौन है जिम्मेदार?

तब और अब के वरूण धवन में काफी अंतर है। आंखों पर चश्मा लगाए वरूण वाकई स्टूडेंट दिख रहे हैं। हालांकि उनकी स्माइल आज भी वही है। इस वीडियो में वरूण की उम्र तकरीबन 17 साल है।