विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड नताशा के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये वरुण धवन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 07 Aug 2017 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 07:32 AM (IST)

वरुण धवन ने अपनी शादी के बारे में नेहा धूपिया के शो पर यह भी कहा था कि अभी वो इस बारे में नहीं सोच रहे हैं।

गर्लफ्रेंड नताशा के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये वरुण धवन, देखें तस्वीरें
गर्लफ्रेंड नताशा के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये वरुण धवन, देखें तस्वीरें

मुंबई। अब तो यह जगज़ाहिर है कि वरुण धवन और नताशा दलाल के बीच काफी करीबी रिश्ता है। यह जोड़ी अब अक्सर साथ नज़र आने लगी है। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो #नोफिल्टरनेहा पर वरुण ने कहा भी था कि उन्होंने अपने और नताशा के रिश्ते को लेकर किसी से कुछ नहीं छुपाया है। बहरहाल, इन दोनों की ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं।

बताया जाता है कि नताशा, वरुण के बचपन का प्यार हैं और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वक़्त गुज़ारते हैं! वरुण धवन के अलावा उनके परिवार के साथ भी नताशा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी और ख़ुशी कपूर दोनों बेटियों संग अभिनेत्री श्रीदेवी का भी दिखा अलग अंदाज़, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

कहा जाता है कि नताशा जब भी वरुण धवन के साथ होती हैं, मीडिया के साथ किसी भी तरह का इंटरेक्शन करना नहीं चाहतीं। कई फ़िल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके के अलावा हाल ही में वेलेंटाइन डे से लेकर होली आदि छुट्टियों में भी नताशा कई बार वरुण के साथ स्पॉट की जा चुकी हैं!

वरुण धवन ने अपनी शादी के बारे में नेहा धूपिया के शो #नोफिल्टरनेहा पर कहा कि अभी वो शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात ज़रूर कबूली कि नताशा को लेकर वो थोड़े प्रोटेक्टिव हैं!

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन भाई-बहनों के लिए यह राखी है स्पेशल, देखें तस्वीरें

बहरहाल, वरुण धवन इन दिनों 'जुड़वां 2' की शूटिंग पूरी करके इंडिया लौटे हैं। फ़िल्म में उनके साथ जैकलीन फ़र्नांडिस और तापसी पन्नू भी हैं। यह फ़िल्म 29 सितम्बर को रिलीज़ होगी। फ़िल्म को वरुण के डैड डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।