विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद वीना ने एक्स ब्यॉयफ्रैंड को दी धमकी

By Edited By:
Updated: Tue, 31 Dec 2013 10:23 AM (IST)

मुंबई। पिछले दिनों शादी कर सुर्खियों में आई अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर से चर्चा में हैं। वीना पर पूर्व ब्यॉयफ्रैंड और उसके परिवार को धमकी देने का आरोप लगा है।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले दिनों शादी कर सुर्खियों में आई अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर से चर्चा में हैं। वीना पर पूर्व ब्यॉयफ्रैंड और उसके परिवार को धमकी देने का आरोप लगा है।

वीना मलिक ने पिछले बुधवार को दुबई के एक कारोबारी असद बशीर खान से कोर्ट मैरिज की है। एक्स ब्यॉयफ्रैंड प्रशांत का कहना है कि उनके और वीना के बीच नजदीकियां काफी हद तक बढ़ गई थी। प्रशांत शादी से पहले वीना का ब्यॉयफ्रैंड था। उन्होंने बताया कि वे और वीना डेढ़ साल से करीब हैं।

पढ़ें : वीना मलिक ने दुबई के बिजनेसमैन से रचाई शादी

प्रशांत के मुताबिक 'शादी से पहले वीना मेरे साथ ही थीं और दुबई जाने के बारे में मुझे बताया भी था,लेकिन वहां जाकर उसने शादी कर ली। मुझे इसकी जानकारी मीडिया से मिली। मैं खबर सुनकर हैरान रह गया। जब मैंने इस बारे में मीडिया से बात की तब वीना की तरफ से मुझे धमकी भरे फोन कॉल आने लगे। उसने मुझसे कहा कि यदि मैंने मीडिया में कुछ भी कहा तो वह मुझे बदनाम कर देगी। उसने मुझे और मेरे परिवार को देख लेने की धमकी दी है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर